Sonam Kapoor- Anand Ahuja का आलीशान बंगला, बेटे वायु को लेकर पहुंचे दिल्ली, तस्वीरें देखते रह जाएंगे

sonam-kapoor-anand-ahuja-lavish-mansion-in-delhi-worth-rs-173-crore-see-inside-pics

Sonam Kapoor- Anand Ahuja: सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा बीते दिन अपने बेटे वायु कपूर आहूजा को लेकर पहली बार अपने दिल्ली वाले घर पहुंचे। जहां से एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर खास पलों को शेयर किया और पृथ्वीराज रोड पर स्थित अपनी भव्य सुंदर बंगले की एक झलक भी दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बंगला पृथ्वीराज रोड पर स्थित एक पॉश संपत्ति है, जिसे लुटियंस बिजनेस ज़ोन के नाम से जाना जाता है। यह 3170 वर्ग गज में फैला हुआ है और 2015 में आहूजा परिवार ने 173 करोड़ रुपये में हवेली खरीदी थी।

सोनम ने इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- "दिल्ली में हमारे प्यारे वायु का स्वागत करते हुए ...." साथ ही उन्होंने इस खास मौके पर अपने घर को सजाने के लिए पेशेवर टीम का शुक्रिया अदा किया।

तस्वीरों में देखा जा सकता है घर के मुख्य दरवाजे से लेकर डाइनिंग एरिया तक को खूबसूरत फूलों से सजाया गया है। सोनम के घर की ये तस्वीरें लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रही हैं। फिल्मों से दूर सोनम को कई बार यहां समय गुजारते देखा गया है। तस्वीरों में आनंद की मां प्रिया आहूजा और भाई अनंत आहूजा भी नजर आ रहे हैं।

फिल्मों की बात करें तो सोनम कपूर अगली फिल्म ब्लाइंड में नजर आएंगी। कुछ ही दिनों पहले सोनम अपने बेटे और पति के साथ लंदन भी घूमने गई थीं, जहां से उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं। खास बात है कि सोनम ने अब तक अपने बेटे वायु की पूरी झलक मीडिया के सामने नहीं दिखाया है।

More from Filmibeat

Read more about: sonam kapoor anand ahuja
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X