सोनम कपूर को ना प्रेम रतन वाले सलमान याद हैं, ना पैडमैन वाले अक्षय!

सोनम कपूर अपनी अगली फिल्म वीरे दी वेडिंग की तैयारी कर रही है और फिल्म का ट्रेलर कल ही लॉन्च हुआ है। इस लॉन्च के दौरान काफी बातें हुईं, कुछ आपको हज़म होंगी और कुछ गले के नीचे नहीं उतरेंगी।

गौरतलब है कि सोनम कपूर को नीरजा के बाद थोड़ा सीरियसली लिया गया है। लेकिन उससे पहले उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि थी सलमान खान के साथ 300 करोड़ क्लब वाली प्रेम रतन धन पायो।

sonam-kapoor-alks-about-her-favorite-hero-she-has-ever-worked-with

वहीं हाल ही में आई पैडमैन ने भी सोनम को करियर में काफी मदद की है। लेकिन जब वीरे दी वेडिंग के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सोनम से पूछा गया कि उनका फेवरिट हीरो कौन है तो सोनम ने सलमान अक्षय को साइड कर दिया।

सोनम का जवाब था कि मेरा फेवरिट हीरो जिसके साथ मैंने काम किया है वो हैं करीना कपूर खान। अब करीना तो करीना हैं और अपनी फेवरिट हैं। तो उन्हें ये बात काफी पसंद आई।

लेकिन सोनम की ये बात फैन्स को ज़्यादा पसंद आई नहीं क्योंकि प्रेम रतन धन पायो के प्रमोशन्स के दौरान, वो सलमान खान की तारीफों के पुल बांधते थक नहीं रही थीं।

खैर, सोनम कपूर फिलहाल तो वीरे दी वेडिंग के अलावा अपनी शादी के लिए चर्चा में है। उनसे किसी ने पूछा कि क्या शादी के बाद फिल्में करेंगी। क्योंकि खबरें उड़ रही हैं कि वो शादी के बाद लंदन शिफ्ट होने वाली हैं।

लेकिन सोनम ने तुरंत जवाब दिया कि आपने शाहिद कपूर से पूछा था कि शादी के बाद फिल्में करोगे कि नहीं? सोनम की बात में लॉजिक तो था। लेकिन खैर ये तो आजकल है जो सोनम ऐसी लॉजिक भरी बातें करती हैं।

नहीं एक दौर ऐसा भी था जब सोनम क्या बोलती थीं, उन्हें खुद भी समझ नहीं आता था। ये देखिए हमारे पास तो पूरी पोथी है -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X