अभिषेक से प्यार है: सोनम कपूर

अभिषेक के साथ काम करके सोनम बहुत उत्साहित है। अभिषेक को वे बेहद खूबसूरत और स्मार्ट इंसान मानती है। अभि के बारे मे उनका कहना है, '' मुझे अभिषेक बहुत अच्छे लगे।
मैं उन्हें बेहद पसंद करती हूं। उनका व्यक्तित्व बेहद लुभावना है। फिल्म के सेट पर उनके साथ काम करना काफी सुखद अनुभव रहा।
सोनम खुले दिल से अपनी बात को स्वीकार कर रही है शायद उन्हें इंडस्ट्री के उस चलन का आभाष नही है कि यहां किसी को पसंद करने का क्या मतलब निकाला जाता है।
गौरतलब हो कि उनका नाम रनबीर और कुनाल कपूर के साथ जोड़ा जा चुका है।
खैर राकेश की फिल्म दिल्ली 6 की बात करे तो इसमें उनके चांदनी चौक के अपने अनुभव है कि कैसे वे इस शहर में बड़े हुए। इस
फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन, ओम पुरी, अतुल कुलकर्णी, दिव्या दत्ता ऋषि कपूर और वहीदा रहमान है।


Click it and Unblock the Notifications