पति-परिवार के साथ 'सोनम कपूर' ने आलीशान तरीके से जन्मदिन किया सेलिब्रेट, देखिए पहली Pics
सोनम कपूर आज अपना 35 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। सोनम कपूर के लिए ये जन्मदिन दो वजह से खास है। पहला तो ये है कि वह इस तरह कोरोना के बीच घर के लोगों के साथ अपने बर्थडे को यादगार बना रही हैं। वहीं दूसरी तरफ अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले सोनम कपूर दिल्ली से मुंबई अपने माता-पिता के पास पहुंची।
बीती रात उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ जन्मदिन मनाया। यहां पर पूरे घर को आलीशान तरीके से सजाया गया था। सोनम कपूर के इस यादगार दिन को खास बनाने के लिए पूरा परिवार एक हो गया था। सोनम कपूर ने मुंबई आने के बाद बहन रिया कपूर के साथ अपनी तस्वीरें भी पोस्ट की। उन्होंने ये भी बताया कि कैसे उनके पति आनंद अहुजा ने उनके इस दिन को खास बना दिया है जो उनकी हर ख्वाहिश को पूरी करते हैं।

सोनम ने अपने पति के भेजे गए केक के साथ बेहद शानदार तरीके से अपना जन्मदिन मनाया है। जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की है। चलिए आपको दिखाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications