इस फिल्म को देखकर सोनम ने बनाया राजा रघुवंशी के मर्डर का प्लान? एक एक सीन से मेल खाती है हत्या की काली कहानी!

Raja Raghuvanshi Murder inspired by Movie- राजा रघुवंशी मर्डर केस की गुत्थी अब सुलझ गई है। सोनम ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है और इस हत्याकांड में शामिल राज कुशवाहा समेत तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
लेकिन इस वक्त सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है कि राजा की हत्या करने के लिए सोनम ने काफी बड़ा प्लान बनाया था। कहा जा रहा है कि ये पूरी साजिश एक फिल्म पर आधारित थी जो कि साल 2002 में रिलीज हुई थी।
इसका खुलासा राजा रघुवंशी के भाई ने किया है और उनका कहना है कि हो ना हो सोनम ने ये फिल्म देखी और हत्या की साजिश रची। इस फिल्म का नाम हमराज है। अब्बास मस्तान की ये सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में लव ट्रायंगल दिखाया गया था। इस फिल्म में भी एक प्रेमी और प्रेमिका हैं।
प्लान के तहत लड़की दूसरे से शादी करती है और बाद में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का प्लान बनाया जाता है। फिल्म में बॉबी देओल ने पति, अमीषा पटेल ने प्रेमिका और अक्षय खन्ना ने प्रेमी का किरदार निभाया था। राजा रघुवंशी मर्डर के बाद लोग इस फिल्म से प्रेरित होकर इस सच्ची घटना को देख रहे हैं।
सोनम ने कुबूल किया जुर्म
सोनम पुलिस के सामने अपना सारा जुर्म कुबूल कर लिया है। उसका कहना है कि, 'हां मैं भी हत्या में शामिल थी।' इसके बाद सोनम को लेकर लोग फांसी की मांग कर रहे हैं और राज कुशवाहा को बराबर का हिस्सेदार मान रहे हैं। सोनम की भाभी ने हाल ही में बताया है कि सोनम का अफेयर तो था लेकिन कुछ समय पहले से वो राजा भइया से बात करने लगी थी।
घरवालों को लगा था कि अब वो उसको पसंद करने लगी है। यही कारण है कि किसी ने इस शादी को लेकर सवाल नहीं किया। हालांकि किसी को नहीं पता था कि क्या होने वाला है। इस वक्त राजा रघुवंशी का परिवार काफी दुखी है और कड़ी सजा की मांग कर रहा है।
कहा जा रहा है कि राजा को हनीमून के लिए मेघालय ले जाना भी सोनम की साजिश का हिस्सा था और वहां पर उसको खाई में फेकने का प्लान पहले की तैयार कर लिया गया था। देखने वाली बात होगी कि आरोपियों को अदालत क्या सजा सुनाती है।


Click it and Unblock the Notifications











