सोनम ने मुझे करप्ट कर दिया: अनिल कपूर
अपने तीस साल के करियर में बालीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने एक भी एड फिल्म में काम नहीं किया है। वे अपनी पहचान पूरी तरह से एक अभिनेता के रूप में ही चाहते थे न कि एड और कामर्शियल के अभिनेता के रूप में। लेकिन उनकी बेटी व अभिनेत्री सोनम कपूर ने उन्हें एक एड करने पर मजबूर कर ही दिया।
इस टीवी कामर्शियल में अनिल कपूर के साथ सोनम कपूर भी काम कर रहीं है। यह एक अंतरराष्ट्रिय ब्रांड है, अनिल कपूर जिसके ब्रांड अम्बेसडर बने है।
एड शो में आने पर अनिल कपूर का कहना था, '' मैं पिछले तीस सालों से पूरी तरह से अभिनेता ही रहा हमें लेकिन अब मेरे बच्चे ने मुझे करप्ट कर दिया है।''
इस एड के लिए सोनम ने अपने पापा को काफी मनाया है। हालांकि अनिल ने तीस साल पहले ब्रुक बांड टी के एड मे काम किया है लेकिन उस वक्त अनिल ने शर्त रखी थी कि वह एड भारत से बाहर ही दिखाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications