लंदन में ब्वॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मना रहीं ये सुपरस्टार..तस्वीरें की शेयर
पूरा बॉलीवुड क्रिसमस और नए साल के सेलिब्रेशन में डूब चुका है और मस्ती के मूड में आ चुके हैं। एक ओर जहां मुंबई में बॉलीवुड पार्टियों में व्यस्त है तो वहीं एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जो लंदन में इन दिनों अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां बिता रही हैं।
जी हां हम बात सोनम कपूर की कर रहे हैं जो इस साल क्रिसमस पर कथित ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहुजा के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं। सोनम कपूर ने अपनी और आनंद की एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें दोनों लंदन की सड़कों पर नजर आ रहे हैं और सोनम कपूर मुस्कुरा रही हैं।

सिर्फ सोनम कपूर नहीं बल्कि आनंद आहुजा ने भी तस्वीर शेयर की है और दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं।आपको बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहुजा पिछले 3 सालों से रिलेशनशिप में हैं और खबरों की मानें तो दोनों 2018 में शादी भी कर सकते हैं।
ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी शादी के लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है और खासकर अनिल कपूर को आनंद आहुजा काफी पसंद है। बरहाल उनके फैन्स को भी इस गुड न्यूज के कंफर्म होने का इंतजार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications
