'राझणां' के छोरा-छोरी अब लक्स से नहायेंगे
'राझणां' हिट क्या हुई सोनम कपूर के तो दिन ही फिर गये। वैसे पिछले पांच सालों से उनके पास अपने पापा अनिल कपूर के स्टारडम की वजह से काम की कोई कमी तो थी नहीं लेकिन अब उन्हें जो काम मिल रहा है वह उनके दम पर हासिल हो रहा है। खबर है कि फिल्मी सितारों का बेहद ही पसंदीदा साबुन यानी कि लक्स.. के विज्ञापन के लिए सोनम-धनुष यानी कि 'राझणां' को एप्रोच किया गया है।
इस बात की जानकारी सोनम कपूर ने ट्विटर पर दी है। इसके बाद सोनम कपूर बॉलीवुड की टॉप की अभिनेत्रियों की उस लिस्ट में शामिल हो जायेंगी जिन्होंने लक्स का विज्ञापन किया है। मालूम हो कि मधुबाला से लेकर श्रीदेवी तक, माधुरी से लेकर कैटरीना तक सभी टॉप एक्ट्रेस ने लक्स सोप का विज्ञापन किया है।
गौरतलब है कि 21 जून को रिलीज हुई अनिल कपूर निर्मित और आनंद राय आंनद निर्देशित 'राझणां' ने वीकेंड पर 31.5 करोड़ रूपये की कमाई की है। फिल्म 'राझणां' को देश में 1,400 सिनेमाघरों में तथा देश से बाहर 220 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म को शानदार शुरूआत मिली है।
आईये आपको दिखाते हैं कि किन-किन सितारों को लक्स के विज्ञापन में काम करने का मौका मिला है।


Click it and Unblock the Notifications











