बोल्ड और किसिंग सीन की वजह सोनम बाजवा ने रिजेक्ट की कई फिल्में, बताया किस बात का था डर

By Filmibeat Desk
sonam-bajwa-was-scared-to-do-kissing-scenes-in-films-reveals-rejected-many-films-due-to-bold-scenes

Sonam Bajwa on kissing scenes: 2013 में पंजाबी सिनेमा में अपनी शुरुआत के साथ ही, सोनम बाजवा इंडस्ट्री में सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक बन गई हैं। एक्ट्रेस इस जुलाई में इंडस्ट्री में एक दशक पूरा कर लेगीं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे शुरुआत में उन्होंने बोल्ड सीन्स की वजह से कई बॉलीवुड फिल्मों को रिजेक्ट किया था।

सोनम ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्होंने 2014 में फराह खान की हैप्पी न्यू ईयर में मोहिनी की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था, जिसे बाद में दीपिका पादुकोण ने निभाया था। बाद में उन्होंने हिंदी फिल्म बाला (2019) और स्ट्रीट डांसर 3डी (2020) में छोटी भूमिकाएं निभाई थीं।

सोनम ने बताया कि जब वो पंजाबी फिल्में नहीं करती हैं तो मुंबई में ही रहती हैं क्योंकि देखना चाहती हैं कि बॉलीवुड आगे उन्हें क्या ऑफर करता है।

किसिंग सीन देने से डरती थी

एक इंटरव्यू में सोनम ने शेयर करते हुए कहा, "शुरुआती दिनों में मैंने कुछ बॉलीवुड फिल्मों को ना कहा था क्योंकि उसमें किंसिंग सीन्स थे। मुझे लगता था कि क्या ये पंजाब के दर्शकों को सही लगेगा? क्या मेरे परिवार वालों को सही लगेगा? इसीलिए मैं बोल्ड सीन देने में भी डरती थी। मैं सोचती थी ये लोग जिन्होंने मुझे वह बनाया है, जो मैं आज हूं, क्या वे इससे खुद को जोड़ पाएंगे? वे समझेंगे कि यह स्क्रिप्ट के लिए है?"

सोनम ने आगे कहा, "यह कुछ साल पहले की बात है, जब मैंने अपनी मां और पिता से बात की थी। तो उन्होंने कहा कि, हां, अगर यह किसी फिल्म के लिए है, तो ठीक है.. और मैं यह सुन कर बहुत चौंक गई थी। मुझे यह एहसास हुआ की मैंने उनसे इस बारे में पहले बात क्यों नहीं की?"

Read more about: sonam bajwa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X