न्यू ईयर पार्टी में छोटे कपड़े पहनकर नाची सोनम बाजवा, 'बॉर्डर 2' एक्ट्रेस का ऐसा हाल देख भड़क उठे पंजाबी
Sonam Bajwa New Year Dance Controversy: पंजाबी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम बाजवा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका काम नहीं बल्कि एक वीडियो है। न्यू ईयर के मौके पर सोनम गोवा के एक क्लब में पार्टी कर रही थीं। वहीं उन्होंने डांस किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो के सामने आते ही कुछ लोग नाराज़ हो गए। लोगों ने सोनम के कपड़ों और डांस को लेकर आपत्ति जताई। कई यूजर्स का कहना है कि इस तरह का पहनावा और डांस पंजाबी संस्कृति के खिलाफ है। कुछ लोगों ने तो सोशल मीडिया पर काफी कड़े शब्दों में सोनम को ट्रोल भी किया।
हालांकि सोनम के लिए विवाद कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी वह कई बार लोगों के निशाने पर आ चुकी हैं। एक बार फतेहगढ़ साहिब में मस्जिद के अंदर पंजाबी फिल्म की शूटिंग को लेकर बवाल मच गया था। उस समय सोनम को माफी मांगनी पड़ी थी और उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज हुई थी।
इसके अलावा फिल्मों में शराब और सिगरेट वाले सीन, शहनाज गिल को लेकर की गई टिप्पणी और धर्म से जुड़े पुराने ट्वीट्स की वजह से भी सोनम विवादों में रही हैं। साल 2023 में उनके कुछ पुराने ट्वीट वायरल हुए थे, जिसके बाद उन पर धर्म बदलने के आरोप तक लगे थे।
काम की बात करें तो सोनम बाजवा जल्द ही फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह दिलजीत दोसांझ के साथ दिखाई देंगी। फिल्म के गाने 'संदेशे आते हैं' में उनकी झलक पहले ही देखने को मिल चुकी है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी भी नजर आएंगे।
जहां एक तरफ सोनम का करियर आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ उनका न्यू ईयर पार्टी वाला डांस उन्हें फिर से विवादों में ले आया है।


Click it and Unblock the Notifications











