36 की उम्र में बला सी खूसबूरत पंजाबी दुल्हन बनी ये टॉप एक्ट्रेस, फेल हुए दीपिका से लेकर सोनम कपूर तक के....
Sonam Bajwa Diljit Dosanjh Border 2 Wedding Photos: अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपनी आने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' के सेट से कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा दूल्हा-दुल्हन के रूप में नजर आ रहे हैं। फिल्म में दोनों पति-पत्नी का किरदार निभा रहे हैं।

पहली तस्वीर में दिलजीत और सोनम शादी के कपड़ों में एक-दूसरे को देखते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। दूसरी तस्वीर में दिलजीत अपनी मूंछों पर ताव देते नजर आते हैं। उनके पास पालकी रखी हुई है और गले में जयमाला भी है।
एक और फोटो में सोनम बाजवा हाथ जोड़कर दिलजीत की तरफ मुस्कुराती नजर आ रही हैं। दुल्हन के रूप में सोनम बहुत सुंदर लग रही हैं। लाल रंग का उनका जोड़ा फैंस को खूब पसंद आ रहा है। दिलजीत की एक तस्वीर में वे मरून रंग की पगड़ी पहने पलंग पर बैठे दिखते हैं और आसपास फूल सजे हुए हैं। वहीं एक फोटो में कई महिलाएं पंजाबी कपड़ों में खेतों के बीच नाचती दिखाई दे रही हैं।
एक और तस्वीर में दिलजीत घोड़ी पर बैठे नजर आते हैं और उनके चेहरे पर सेहरा है। इस लुक में पूरी शादी जैसा माहौल दिख रहा है। दिलजीत दोसांझ की ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं।
फिल्म 'बॉर्डर 2' में दिलजीत और सोनम के साथ सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा और आन्या सिंह भी नजर आएंगे। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











