..................... सोनम का नाम भुनाया हेयर आयल कंपनी ने, Hairoil company encashed Sonam's name - Hindi Filmibeat

सोनम का नाम भुनाया हेयर आयल कंपनी ने

By Staff

सोनम कपूर की फिल्म 'सावरिया' अभी प्रदर्शित नहीं हुई लेकिन वह बडी़ स्टार बन चुकी है. निर्माता निर्देशक जहां उसे अपनी फिल्मों में लेने के लालायित हैं, वहीं कई कंपनियां भी उसे अपने कंपनी का ब्रांड अबेंसडर बनाना चाह रही हैं. लेकिन सावरिया के प्रदर्शित होने तक वह इन्हें नहीं कर सकती है. फिर भी डोव नामक हेयर केयर प्राडक्ट ने सोनम को प्राडक्ट के लांच के अवसर पर चर्नी रोड स्थित साल्ट वाटर ग्रिल में अथिति के रुप में बुलाया और प्रेस रिलीज के जरिये उसे कंपनी का ब्रांड अबंसेडर बताया, जबकि यह पूरी तरह झूठ है. कंपनी ने सोनम के नाम का गलत फायदा उठाना चाहा.

कंपनी के इस झूठ से सबसे ज्यादा तकलीफ सोनम के पिता अनिल कपूर को हुई है. बेटी सोनम तो अभी दुनिया की चालबाजियों से अंजान है और नई नई हीरोइन बनी है. उसे इंडस्ट्री, विज्ञापन कंपनियों व ग्लैमर जगत की मक्कारी को समझने में और इसके रंग में रंगने में अभी थोडा़ समय तो लगेगा ही. शायद यही सोचकर इस तेल कंपनी ने सोनम का नाम भुनाना चाहा और उसे अतिथि के रुप में बुलाया और उसका नाम प्रेस रिलीज में जारी कर फायदा उठना चाहा. कंपनी को लगा सोनम का नाम फ्रीफंड में इस्तेमाल कर लिया जाये, देना तो कुछ पड़ नहीं रहा है. ह्ल्दी लगे न फिटकरी रंग चोखा आ जाये.

लेकिन कंपनी यह भूल गई कि भले ही सोनम अभी नादान हो लेकिन घाट घाट का पानी पिया हुआ उसका चालाक बाप अनिल कपूर अभी जिंदा है. अनिल को जैसे ही इस बात का पता चला तो उन्होंने कंपनी को इस बात के लिए खूब लताडा़. अनिल के तीखे तेवर देखकर कंपनी इतनी घबरा गई कि उसने फिर अनिल से माफी मांगने में ही अपनी भलाई समझी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X