..................... Sonali Sehgal's wedding pictures surfaced, today actress will take seven rounds with her boyfriend Ashesh Sajnani - Hindi Filmibeat

सोनाली सहगल की शादी की खूबसूरत तस्वीरें आई सामने, आज लेगी एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड संग सात फेरे

Sonnali Seygall

Sonnali Seygall Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली सहगल अपने पर्सनल लाइफ की वजह से इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस आज शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। लंबे समय तक डेट करने के बाद बिजनेसमैन आशीष सजनानी के साथ वह सात फेरे लेने वाली हैं। शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ गई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार सोनाली सात जून को बॉयफ्रेंड से शादी करने वाली हैं। इस समारोह में केवल करीबी लोगों के ही शिरकत करने की संभावना है। रिपोर्ट के दावों की मानें तो दोपहर में दोनों हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे।

वही सोनाली के शादी के वेन्यू की लेटेस्ट तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। सोनाली की शादी अटेंड करने के लिए उनके कई दोस्त वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। सोनाली की शादी की थीम व्हाइट लग रही है, इस दौरान लेडीज जहां व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं तो जेंट्स भी व्हाइट ड्रेस के साथ येलो साफे में नजर आए।

इस शादी को यह कपल काफी सीक्रेट रखना चाहता है। यही वजह है कि अब तक इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने नही आई थी। बता दें कि दोनों की शादी की रस्में पांच जून से ही शुरू हो चुकी हैं। सोमवार को मेहंदी का फंक्शन था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाली लगभग 12 वर्षों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। हालांकि, उन्हें उम्मीद के मुताबिक अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। साल 2011 में उन्होंने अपनी शुरुआत प्यार का पंचनामा से की थी। इसके बाद वह वेडिंग पुलाव, प्यार का पंचनामा 2, जय मम्मी दी, जैसी फिल्मों में दिख चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X