Sonali Phogat Death: CBI ने चार्जशीट की फाइल, हुए कई खुलासे, सात बार दिया गया ड्रग्स!

'बिग बॉस 14' में नजर आ चुकीं सोनाली फोगाट का इसी साल अगस्त के महीने में निधन हो गया था। गोवा में अचानक हुए उनके निधन ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया था। वहीं, पोस्टमार्टम में सोनाली फोगाट के निधन की वजह हार्ट अटैक बताई गई थी लेकिन परिवार वालों ने इसे मर्डर कहा था। वहीं, सीबीआई पिछले कई महीनों से इस केस की जांच में लगी हुई है।
सीबीआई ने अब सोनाली फोगाट के निधन की चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में कई बड़े खुलासे भी किए गए हैं। दरअसल, अगस्त में सोनाली फोगाट गोवा अपने पीए सुधीर सांगवान के साथ पहुंची थीं। गोवा पहुंचने के अगले ही दिन सोनाली फोगाट के मौत की खबर सामने आई थी। वहीं, पूछताछ के लिए उनके पीए को पुलिस ने हिरासत में लिया था।
वहीं, पोस्टमार्टम के दौरान यह भी खुलासा हुआ था कि सोनाली फोगाट के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। इसके बाद पुलिस ने उनके पीए और सुखविंदर सिंह को अरेस्ट कर लिया था। सीबीआई ने अब फाइल की गई चार्जशीट में कई खुलासे किए हैं।

सात बार ड्रग्स दिया गया
सीबीआई ने अपने चार्जशीट में बताया है कि सोनाली फोगाट को पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर ने सात बार ड्रग्स दिया था। सीबीआई ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह खुलासा किया है।

104 गवाह
इस केस में रेस्टोरेंट के वेटर समेत कुल 104 लोग गवाह हैं। हालांकि, हत्या के पीछे क्या मकसद यह सीबीआई अभी पता कर रही है।

जबरन दिया ड्रग्स
सीबीआई ने इस मामले में यह भी बताया कि दोनों आरोपियों ने सोनाली फोगाट को जबरन सात बार बोतल से ड्रग्स दिया था। पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











