..................... Sonali Kulkarni on playing 53 year old Salman Khan’s mother in Bharat - Hindi Filmibeat

'भारत' में सलमान की मां का किरदार निभाने पर बोलीं एक्ट्रेस- ''मुझे कोई अफसोस नहीं है''

हाल ही में रिलीज फिल्म भारत में सलमान खान की मां रोल सोनाली कुलकर्णी ने निभाया था। जहां फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया, वहीं सबने हैरानी जताई कि सलमान से छोटी होने के बावजूद सोनाली को मां के रोल के लिए क्यों चुना गया? इस पर सोनाली ने कहा कि उन्हें इस बात का कोई मलाल नहीं है। बता दें, सोनाली की उम्र 44 साल है वही सलमान 53 साल के हैं।

बहरहाल, सोनाली ने कहा, मुझे इस बात का कोई मलाल नहीं है कि मैंने सलमान की मां का रोल किया। मेरे किरदार मेरी खुद की मर्जी है। मुझे अपने निभाए किरदारों पर गर्व है। मैं ऑडियंस और क्रिटिक्स के सुझावों की रिसपेक्ट करती हूं लेकिन मैंने साल 2000 में ऋतिक रोशन की मां का रोल भी निभाया था। मैं जानती हूं कि लोग एज गैप पर ध्यान दे रहे हैं लेकिन कई बार ये सिर्फ आलोचना भी सही नहीं।

Sonali Kulkarni

एक्ट्रेस ने कहा, मिशन कश्मीर के बाद, मैंने वैसे किरदार नहीं चुने क्योंकि मैं बंधना नहीं चाहती थी। उसके बाद मैंने प्यार तूने क्या किया, दिल चाहता है, टैक्सी नंबर 9211 जैसी फिल्में भी की हैं। मैं आज भी अलग अलग तरह की फिल्में करते रहना चाहती हूं।

क्षेत्रीय सिनेमा में काम करने को लेकर सोनाली ने कहा- 'कई बार मुझे लोग बोलते हैं कि क्षेत्रीय सिनेमा ने मुझे कमर्शियल सिनेमा से ज्यादा बेहतर रोल दिए हैं जिससे मैं कहीं ना कहीं सहमत भी हूं। लेकिन मैं ये नहीं कहूंगी कि काश मुझे बॉलीवुड में ये रोल मिला होता या वो रोल मिला होता। मुझे जो किरदार मिलते हैं, मैं उनसे संतुष्ट हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X