कैंसर की बीमारी से लड़ रही सोनाली बेंद्रे, अब दिखती हैं ऐसी, सामने आया एकदम नया लुक
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे इस समय कैंसर से लड़ रही है और न्यूयॉर्क मे अपना इलाज करवा रही है। इस दौरान वो कभी-कभी सोशल मीडिया में अपनी तबियत की खबर और अपनी भावनाएं व्यक्त करती रहती है। इसके अलावा उनका नया लुक हर कुछ समय में सामने आता रहता है। जब से सोनाली बेंद्रे बीमार हुई हैं उनका लुक कई बार बदल चुका है। गौरतलब है कि एक बार फिर से बदले हुए हेयरस्टाइल के साथ सोनाली बेंद्रे ने एक फोटो पोस्ट की है।
इस फोटो में वो एक मशहूर हेयर एक्सपर्ट के साथ नजर आ रही है और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखा है। बता दें कि सोनाली बेंद्रे लिखती की कई बार आपको कई परिस्थियों में कई लोग मिलते रहते है।

कुछ काफी अंजान होते है लेकिन वो काफी जल्दी अपने से लगने लगते है। @bokheehair जो कि एक बेहतरीन विग मेकर और हेयर एक्सपर्ट है..उनके साथ उनकी मुलाकात काफी ज्यादा शानदार रही है।
दरअसल सोनाली बेंद्रे @bokheehair हेयर स्टाइलिस्ट की तारीफ कर रही थी और उनको परी तक कह दिया। बता दें कि काफी समय से वो इलाज करवा रहीं है और उनके फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहें है।


Click it and Unblock the Notifications











