सोनाली बेंद्रे के बेटे के लुक्स पर फ़िदा हो रहीं लड़कियां, रणवीर की हाइट-पर्सनालिटी देख फैन्स बोले 'हीरो बनेगा'

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार सोनाली बेंद्रे की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। बता दें कि अब वह फिल्मों से दूर है लेकिन फिर भी वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ जुडी रहती हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। बता दें कि एक्ट्रेस की खूबसूरती इतनी लाजवाब थी कि पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर भी उन पर फिदा हो गए थे। हालांकि सोनाली ने गोल्डी बहल के साथ में शादी रचाई और अब वह अपने शादीशुदा जीवन में खुशी से रह रही हैं। बता दें कि उनका एक बेटा भी है जिसका नाम रणवीर बहल है।
बेटे रणवीर के साथ तस्वीर शेयर करती रहती है सोनाली बेंद्रे
सोनाली बेंद्रे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती है और इतना ही नहीं वह अपने बेटे के साथ में तस्वीरें शेयर करती हुई भी देखी जाती हैं। उनके बेटे रणवीर काफी ज्यादा बड़े हो गए हैं और उनकी तस्वीरें देख हर कोई हैरान हो रहा है। लोगों को तो यकीन नहीं आ रहा है कि सोनाली बेंद्रे का बेटा इतना बड़ा हो चुका है और वह एक बेटे की मां भी बन चुकी है। बता दें कि एक्ट्रेस ने पिछले साल दिवाली के अवसर पर अपने बेटे रणवीर के साथ में एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें उनका बेटा बेहद ही रॉयल अंदाज में नज़र आ रहा था।
सोनाली बेंद्रे के बेटे की तस्वीर पर लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं
सोनाली बेंद्रे की इस तस्वीर को देख हर कोई इस पर रिएक्शन देने लगा और इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए नजर आए। एक यूजर तो कमेंट करते हुए लिखता है कि बेटा इतना बड़ा हो गया है हमें तो पता ही नहीं चला। तो वही एक और यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि परफेक्ट फैमिली पिक्चर। इतना ही नहीं कुछ यूजर्स तो रणवीर के हैंडसम लुक पर फ़िदा हो गए।
सोनाली बेंद्रे को हुआ था कैंसर
सोनाली बेंद्रे की बात करें तो आपको बता दें कि उन्हें कैंसर हो गया था और उसके बाद में बहुत ही मुश्किलों से उन्होंने इससे रिकवर किया और अब वह अपने परिवार के साथ खुशी से रहती हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी हिट फिल्मों में काम किया। 'हम साथ साथ हैं' फिल्म में उनकी खूबसूरती के हर तरफ चर्चे होने लगे। उनकी सादगी पर हर कोई अपना दिल हार बैठा था।


Click it and Unblock the Notifications











