कैंसर से लड़ रही सोनाली बेंद्रे ने आखिर किसके लिए पोस्ट किया इमोशनल वीडियो, देखिए
Recommended Video

सोनाली बेंद्रे काफी समय से कैंसर की समस्या से जूझ रही है और अब काफी ज्यादा उबर चुकी है। इस समय वो एक के बाद एक अपने नए वीडियो के साथ सामने आती है और अपनी तबियत के बारे मे अपने फैंस को बताती है। इस बार फिर से वो एक नए वीडियो को साथ सामने आई है और काफी ज्यादा इमोशनल पोस्ट किया है। दरअसल उन्होने ये वीडियो उन बच्चों के लिए पोस्ट किया है जो कि इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज में भाग लेने के लिए आते हैं।
सोनाली ने बच्चों के हौसला अफजाई और कभी ना हार मारने को लेकर काफी बातें की है। गौरतलब है कि सोनाली इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज की जज रही चुकी हैं और शो को मिस कर रहीं है।

ये शो इस समय फाइनल की तरफ बढ़ रहा है उन्होने बोला कि कोई एक जीतेगा लेकिन आप सभी लाजवाब हो। उनका कहना था कि सभी लोग कुछ ना कुछ सीखकर ही यहां से जाएँगे जोकि भविष्य में काफी ज्यादा उनके काम आने वाला है।
इस समय उनकी जगह पर शो में हुना कुरैशी मौजूद है जिनका शुक्रिया अदा सोनाली ने कि उन्होने सही समय पर आकर शो को संभाल लिया।
इन बातों को करते समय सोनाली बेंद्रे काफी ज्यादा इमोशनल लग रहीं थी और ऐसा लग रहा था कि वो किसी भी पल रो सकती हैं। आप देखिए सोनाली बेंद्रे का ये इमोशनल वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications