सोनाली बेंद्रे की मौत की झूठी खबर पर भड़के उनके पति, बिना नाम लिए बीजेपी नेता पर साधा निशाना

By Salman

सोनाली बेंद्रे इस समय कैंसर से जुझ रही है और अपना इलाज करा रही है। बता दें कि हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है कि उनके पति काफी ज्यादा गुस्से में आ गए और सोशल मीडिया पर उन लोगों को फटकार लगा दी जो कि सोनाली बेंद्रे की मौत की झूठी खबर फैला रहे है। गौरतलब है कि बीते दिन एक बीजेपी के नेता राम कदम ने सोनाली बेंद्रे को ट्वीट करते हुए श्रद्धांजलि दे दी थी। इसके बाद सोनाली बेंद्रे के पति गोल्डी बेहेल सामने आए और ट्वीट कर डाला।

उन्होने ट्वीट करते हुए कहा कि जो लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते है उनको थोड़ा जिम्मेदार हो जाना चाहिए और अफवाहों पर विश्वास ना करते हुए उनको फैलाने से भी बचना चाहिए।

sonali bendre, सोनाली बेंद्रे

बता दें कि उन्होने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन ये कहा जा सकता है कि उन्होने बीजेपी नेता पर हमला बोला है। हालांकि बीजेपी नेता इसके लिए आज माफी मांगते हुए लिखा है कि वो अफवाहों में आ गए थे और वो सोनाली के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते है।

आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे मैसेज सामने आते रहते है जो कि आप हजम नहीं कर पाते है। ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्रिटी के मौत की झूठी खबर सामने आई है। आप देखिए दोनो ट्वीट...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X