सोनाली बेन्द्रे के भाई और अंकल की रोड एक्सीडेंट में मौत !
एक दुखद खबर हिंदी फिल्मों के गलियारे से आ रही है। खबर है कि बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेन्द्रे के भाई और चाचा की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। यह हादसा मंगलवार शाम का है जब सोनाली के चाचा और भाई सड़क मार्ग से कार से तिरूपति से कर्नाटक जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही सोनाली और मृतकों के अन्य परिजन मौके के लिए रवाना हो गए थे।
यह हादसा कैसे हुआ इस बारे में तो पुलिस ने मीडिया को कुछ नहीं बताया लेकिन बस इतना कहा कि मौके पर ही सोनाली के भाई और चाचा की मौत हो गई और मृतकों के शव को उनके पैतृक स्थल पर भेजा जाएगा।
बहरहाल इस दुखद घटना के बाद से सोनाली के घर पर उनके जानने वालों का तांता लगा हुआ है, कई जानी-मानी हस्तियों को भी सोनाली के घर पर देर रात देखा गया है।
टीवी की दुनिया की सबसे महंगी अभिनेत्री बनीं सोनाली बेंद्रे!
मालूम हो कि हिंदी, मराठी, तेलुगू और टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम सोनाली बेंद्रे के लिए परिवार काफी मायने रखता है। निश्चित तौर पर इस दुखद घटना ने उन्हें काफी अंदर तक झकझोर दिया होगा। दुख की इस घड़ी में सोनाली बेंद्रे के साथ वनइंडिया परिवार भी खड़ा है और उनके भाई और चाचा की आत्मा की शांति के लिए ऊपर वाले प्रार्थना करता है।


Click it and Unblock the Notifications












