..................... Sonali Bendre posts a heartful message for her 12-year-old son Ranveer amidst her treatment - Hindi Filmibeat

कैंसर से लड़ रही सोनाली बेंद्रे ने 12 साल के बेटे के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट

By Salman

Recommended Video

Sonali Bendre Cancer: She Reveals how her Son Ranveer Reacted on News | FilmiBeat

सोनाली बेंद्रे इस समय जिंदगी और मौत के बीच कैंसर से लड़ रही है और न्यूयॉर्क मे अपना इलाज करवा रही है। इस दौरान वो कभी कभी सोशल मीडिया में अपनी तबियत की खबर और अपनी भावनाएं व्यक्त करती रहती है। हाल में उन्होने अपने 12 वर्षीय बेटे के लिए एक इमोशनल कर देने वाला संदेश लिखा है जो सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रहा है। सोनाली बेंद्रे काफी समय से इस बीमारी से लड़ रही है और वो हिम्मत नहीं हार रही है।

आपको बताते है उन्होने अपने बेटे के लिए इंस्टाग्राम पर क्या लिखा है और साथ ही एक फोटो पोस्ट की है जिसमें उनका बेटा रणवीर और सोनाली साथ में नजर आ रहे है।

 sonali bendre, सोनाली बेंद्रे

बता दें कि अपने सोनाली बेंद्रे ने अपने बेटे रणवीर के लिए लिखा है कि..आज से ठीक 12 साल, 11 महीने और और 8 साल पहले रणवीर उनकी जिंदगी में आया था और मेरे दिल में राज करने लगा था।

सोनाली लिखती है कि उनको समझ में नहीं आ रहा था कि वो किस तरह से बेटे को उनकी बीमारी के बारे में बताई और उसको बताना भी काफी जरूरी था। सोनाली का कहना है कि उसको उनके बारे में जानकारी होनी चाहिए थी।

जब मैने उसे बताया तो वो इस तरह से बिहेव कर रहा था जैसे वो काफी ज्यादा मैच्योर है और वो मेरी हर छोटी बड़ी चीज का ख्याल रखता है जो कि काफी ज्यादा अच्छा है।

जो वो कर रहा है उसके लिए हमे करना चाहिए और इस तरह से वो मेरी ताकत बनकर सामने आया और उसका हंसता चेहरा देखकर और उसकी शैतानियां देखकर मुझे बीमारी से लड़ने की ताकत मिली।

सोनाली का मानना है कि ऐसी परिस्थितियों में बच्चों का आपके बारे में जानना और आपके पास होना काफी जरूरी होता है। फिलहाल सोनाली अपने बेटे के साथ हॉस्पिटल में ही वक्त गुजार रही है और उसके देखकर बीमारी से उबरने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X