10 साल की उम्र में Salman Khan ने उठाई थी 12 बच्चों की ज़िम्मेदारी, सालों तक एक्टर ने रखा था ख्याल

Salman Khan Took Responsibility Of 12 Students: सलमान खान को बॉलीवुड का भाई जान कहा जाता है। कहते हैं कि सलमान खान बहुत दरिया दिल इंसान है और उनके घर से कोई भी खाली हाथ नहीं जाता है। सलमान खान से अगर कोई मदद मांगता है तो वह उसके लिए आधी रात भी खड़े हो जाते हैं। ऐसा ही एक हिस्सा एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने सलमान खान को लेकर सुनाया था।
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यहां पर सोनाली बेंद्रे ने सलमान खान की दरियादिली की कहानी सुनाई। इस दौरान सोनाली बेंद्रे एक टॉक शो में बैठी हुई नजर आ रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि नहीं हुई कि सोनाली बेंद्रे का यह वीडियो कब और कहां का है।
वायरल हो रही है इस वीडियो में सोनाली बेंद्रे बताती हुई नजर आती है कि "जब सलमान खान सिर्फ 10 साल के थे तो वह बांद्रा के एक क्रिश्चियन स्कूल में पढ़ने जाते थे। वहां पर अलग-अलग सोशल क्लासेस के बच्चे आया करते थे। वहां पर एक दिन फादर ने सब बच्चों को अपने पास में बुलाया और कहा कि यहां पर कुछ ऐसे बच्चे भी हैं जिनका घर पर खाना नहीं मिलता। क्योंकि उनके माता-पिता मेहनत और मजदूरी करने के लिए चले जाते हैं।"
सोनाली बेंद्रे इस वीडियो में आगे बताती हुई नजर आती है कि "इस दौरान फादर ने कहा कि अगर तुम इनमें से किसी भी एक दो बच्चे को अपने घर ले जाकर खाना खिला सको और उनकी जिम्मेदारी संभल सको तो उनका बहुत भला होगा। सलमान ने पूछा कि कितने बच्चे हैं तो फादर ने बताया कि 10 से 12। तब सलमान ने कहा कि मैं सबको अपने घर ले जाऊंगा और जब तक वह बच्चे स्कूल से पास आउट नहीं हुई तब तक वह सलमान खान के घर पर ही खाना खाते थे।"


Click it and Unblock the Notifications