सोनाली बेंद्रे ने बेटे के 13वें जन्मदिन पर लिखा भावुक पोस्ट, कैंसर से लड़ रही है अभिनेत्री
Recommended Video

सोनाली बेंद्रे इस समय जिंदगी और मौत के बीच कैंसर से लड़ रही है और न्यूयॉर्क मे अपना इलाज करवा रही है। इस दौरान वो कभी कभी सोशल मीडिया में अपनी तबियत की खबर और अपनी भावनाएं व्यक्त करती रहती है। हाल में उन्होने अपने बेटे रणवीर के जन्मदिन पर एक इमोशनल कर देने वाला संदेश लिखा है जो सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रहा है। बता दें कि आज रणवीर का 13वां जन्मदिन है और सोनाली लिखती है कि ये पहले बार है जब वो अपने बेटे के साथ नही है और उनको रणवीर की काफी ज्यादा याद आ रही है।
सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा है कि मेरा चांद मेरा सितारा मेरे बेटे अब तुम टीन एज में पहुच चुके हो और तुम इसके लिए डिजर्व करते हो।

आगे लिखती है कि वो बता नहीं सकती की वो कितनी ज्यादा खुश है और उनको आप कितना गर्व है। सोनाली ने इसके अलावा उसकी हिम्मत और समझदारी की तारीफ करते हुए लिखा है कि वो इस बार उनके साथ नहीं है और ये पहली बार है।
इसलिए उनको बेटे की काफी ज्यादा याद आ रही है। सोनाली बेंद्रे कभी कभी अपनी पूरी दिल की बातें सबके सामने रख देती है।
सोनाली ने एक बार लिखा था कि ऐसी परिस्थितियों में बच्चों का आपके बारे में जानना और आपके पास होना काफी जरूरी होता है।
फिलहाल सोनाली अपने बेटे के साथ हॉस्पिटल में ही वक्त गुजार रही है और उसके देखकर बीमारी से उबरने की कोशिश कर रही है।
फिलहाल पहले से काफी ज्यादा ठोक हो गई है और हाल ही में उनकी एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें वो बाल्ड लुक में नजर आई थी।


Click it and Unblock the Notifications
