कैंसर से लड़ रही सोनाली बेंद्रे का नया पोस्ट आया सामने, खुद को हिम्मत देती दिखी
Recommended Video

फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के लिए ये समय काफी ज्यादा कठिनाई वाला है क्योंकि वो कैंसर से ग्रस्त हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया कि अचानक ही इस बीमारी का खुलासा हुआ है। वह अपने डॉक्टरों की सलाह पर अब न्यूयॉर्क में इलाज कराने जा रही हैं। बता दें कि सोशल मीडिया में वो लगातार अपने फैंस और दोस्तों से जुड़ी है और अपनी हालत के बारे में बता रही है। आज फिर से सोनाली बेंद्रे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा है..
अभिनेत्री लिखती है कि मैं अपने पसंदीदा लेखक इसाबेल एलेंडे के बारे में बताती हूं जो लिखते है कि हम नहीं जानते है कि हम कितने अंदर से मजबूत हैं जबतक हमको अपनी ताकत दिखाने के लिए मजबूर नहीं किया जाता है।

आगे लिखती है पहले के समय में युद्ध और त्रासदी के समय लोग एक से बढ़कर एक चीजें करते थे जो कि काफी ज्यादा अदभुत होता था। इसके अलावा सोनाली लिखती है कि लगातार उनके प्रियजनो से जो प्यार उनको मिल रहा है उसकी वो आभारी है।
साथ ही लिखती है कि मेरे पसंदीदा लेखक की कहानियों ने मुझको काफी ज्यादा लड़ने की ताकत दी है और अपने लोगों ने इसमें मेरी सहायता की है। इससे मुझे लगता है कि इस लड़ाई में मैं अकेली नहीं हूं।
सोनाली कहती है कि वो सिर्फ एक सकारात्मक सोच के साथ इस लड़ाई को लड़ते हुए आगे बढ़ रही है। इसके पहले भी अभिनेत्री का एक पोस्ट आया था जिसमें उन्होने लिखा था कि..
जब आप अपनी जिंदगी से कुछ ज्यादा उम्मीद करते है तभी आपके सामने जिंदगी कुछ इस तरह के प्रहार करती है जो आपको घायल कर देता है। इस समय मैं एक खतरनाक बीमारी कैंसर से जूझ रही हूं जो कि मुझे काफी ज्यादा दर्द पहुंचा रहा है।
उन्होने कहा कि मैं एक बात से खुश भी हूं इस हालत में मेरे दोस्त और मेरा परिवार मेरे साथ है जिस कारण मुझे काफी ज्यादा हिम्मत मिल रही है।
मैं उन सब का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्होने इस मुश्किल घड़ी में मेरा साथ नहीं छोड़ा है और मेरे साथ खड़े है। इस बात को लेकर में आपने आपको काफी ज्यादा खुशकिस्मत मानती हूं और आप सभी का आभार व्यक्त करती हूं।
बता दें कि इस समय सोनाली न्यूयॉर्क में अपने कैंसर की बीमारी का इलाज करा रही है और इंस्टाग्राम पर आज इस पोस्ट के जरिए लोगों का शुक्रिया अदा भी किया है और साथ में एक तस्वीर भी पोस्ट की है।


Click it and Unblock the Notifications