वन्स अपॉन ए टाइम 2 होगी सोनाली की आखिरी फिल्म!

Sonali Bendre
बैंगलोर। 'कल हो ना हो' में एक छोटे से किरदार को निभाने के बाद से सोनाली बेंद्रे सिल्वर स्क्रीन से गायब हो गईं। टेलीविज के छोटे परदे पर बतौर जज नज़र आ रही सोनाली जल्द ही एकता कपूर की फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाईम इन मुंबई' के सीक्वल 'वन्स अपॉन ए टाईम अगेन' में नज़र आएंगी। लेकिन इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में उनकी वापसी नहीं होगी बल्कि ये उनकी आखिरी फिल्म होगी।

हाल ही में एक इंडियन इंटरनेशनल ज्वैलरी वीक के दौरान कहा "हां मैं फिल्म कर रही हूं। ये रोल वन्स अपॉन ए टाईम इन मुंबई 2 में है और मैं नहीं जानती की इसके बाद में कोई और फिल्म करूंगी या नहीं। चूंकि ये रोल बहुत रोमांचक था इसलिए मैने इसके लिए हां कर दी।"

सोनाली ने ये भी कहा कि इस फिल्म करने के पीछे एक बड़ी वजह है कि इस फिल्म को एकता कपूर बना रही हैं। "ये बालाजी की फिल्म है जो कि एकता कपूर और शोभा आंटी का है और ये लोग मेरी फैमिली की तरह हैं। इसलिए शोभा आंटी ने मेरी सास से बात की और कहा की मैं चाहती हूं की आपकी बहू ये किरादार निभाए और ये रोल बहुत अच्छा था इसलिए मैने हां कर दी।"

सोनाली जो की फिल्मों में आने से पहले एक मॉडल थीं ने कहा कि अब वो रैम्प पर चलने से घबराती हैं। "मैं बहुत नर्वस महसूस करती हूं क्योंकि अब मैं रैंप पर चलने की आदी नहीं रह गई हूं। मैं आज भी आनंद शाहर के डिजाइन देखती हूं लेकिन अफसोस अब मैं उनके लिए रैम्प पर नहीं चल सकती।"

सोनाली बेंद्रे ने गोवंदा के साथ फिल्म आग के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद सरफरोश, भाई, ज़ख्म, हम साथ साथ हैं, और दिलजले जैसी हिट फिल्मों में काम करके बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के जरिये अपनी एक पहचान बनाई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X