ऋतिक रोशन - सुज़ैन खान के साथ लंच डेट पर दिखीं सोनाली बेंद्रे, दोस्तों के साथ बिता रही हैं वक्त
सोनाली बेंद्रे एक अपने कैंसर ट्रीटमेंट से ब्रेक पर हैं और फिलहाल ये समय अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ भारत में बिता रही हैं। रविवार को सोनाली, अपने पति गोल्डी बहल, बेटे रणवीर के साथ, ऋतिक रोशन - सुज़ैन खान और उनके बच्चों के साथ लंच पर जाती दिखीं। ये तस्वीर और मुस्कुराती हुई सोनाली को देखकर फैन्स बेहद खुश हुए।
गौरतलब है कि सोनाली बेंद्रे और सुज़ैन खान काफी समय से गहरी दोस्त हैं। उनके ग्रुप में स्वदेस एक्ट्रेस गायत्री जोशी भी शामिल हैं। सोनाली की दोस्तों ने उन्हें उनके कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान भी फ्रेंडशिप डे का सरप्राइज़ दिया था। फिलहाल सोनाली को अपने ट्रीटमेंट के आखिरी शेड्यूल के लिए वापस जाना है।



Click it and Unblock the Notifications











