JUST IN: कैंसर से जूझ रही हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे- न्यूयॉर्क में चल रहा है इलाज़
Recommended Video

जानी मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे फैंस के लिए बुरी खबर है। एक्ट्रेस कैंसर से ग्रस्त हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया कि अचानक ही इस बीमारी का खुलासा हुआ है। वह अपने डॉक्टरों की सलाह पर अब न्यूयॉर्क में इलाज कराने जा रही हैं। सोनाली बेंद्रे बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रह चुकी हैं, जाहिर है इस खबर से उनके फैंस को सदमा पहुंचेगा।
सोनाली बेंद्रे ने लिखा है, 'कभी-कभी, जब आपको सबसे कम उम्मीद हो, तो जिंदगी आपकी ओर एक कर्वबॉल फेंकती है। हाल ही में मुझे इलाज के दौरान एक हाई ग्रेड कैंसर से डाइग्नोज़ किया गया है, जिसमें मेटास्टाइज्ड है, जिसे सही में हम समझ नहीं पाए थे। एक भयावह दर्द से जूझने के बाद कुछ टेस्ट हुए, और इससे इस अप्रत्याशित बीमारी का पता चला। मेरे परिवार और करीबी दोस्तों ने मुझे चारों ओर से संभाला है, और मुझे बेस्ट ट्रीटमेंट दिया जा रहा है जिसकी अभी जरुरत है।

उन्होंने आगे लिखा- मैं सभी के प्यार और परवाह के लिए बहुत धन्य और आभारी हूं। तेजी से और तुंरत कार्रवाई के अलावा, इससे निपटने का कोई बेहतर तरीका नहीं है। जैसा कि मेरे डॉक्टर्स ने मुझे सलाह दी है, मैं फिलहाल न्यूयॉर्क में इलाज के दौर से गुजर रही हूं। हम आशावादी हैं और मैं रास्ते में आने वाले हर कदम से लड़ने के लिए तैयार हूं।'
कोई शक नहीं कि बॉलीवुड फैंस इस खबर से काफी दुखी हैं। कुछ ही महीनों पहले इरफान खान के कैंसर पीड़ित होने की खबर भी बाहर आई थी। इरफान फिलहाल लंदन में इलाज करवा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications