Wedding Photos: दूसरी बार दुल्हन बनी ये टॉप हसीना, पति संग काटा केक, फिर किया जबरदस्त रोमांस

मराठी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने हाल ही में पति से दूसरी शादी रचाई। दरअसल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' में जल्दी ही नजर आने वाली एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने साल 2021 में कुणाल बेनोदकर के साथ में शादी रचाई थी। दोनों की शादी दुबई में एक हिंदू मंदिर में हुई।
सोनाली कुलकर्णी की इस शादी में परिवार के लोग और कुछ दोस्त ही शामिल हुए थे। इस साल दोनों ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह को सेलिब्रेट किया। जिसके चलते इन्होंने क्रिश्चियन रीति रिवाज के साथ एक बार फिर से शादी रचाई और इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हुई नजर आ रही है।
इस दौरान सोनाली कुलकर्णी ने व्हाइट कलर का बेहद ही प्यारा गाउन पहना हुआ था। कुणाल ने ब्लैक सूट पहन रखा था और दोनों को शादी का केक काटते हुए भी देखा गया। दोनों ने साथ में जमकर डांस किया। कुणाल ने अपने सोशल मीडिया के जरिए इन तस्वीरों को शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि "2 Legit 2 Quit- हैप्पी एनिवर्सरी।"
इतना ही नहीं आपको बता दें कि सोनाली कुलकर्णी और कुणाल की शादी की सालगिरह और दोबारा से शादी करने को लेकर लोग भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए। हर कोई कमेंट बॉक्स में दोनों को मुबारकबाद दे रहा है और साथ ही साथ उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है।


Click it and Unblock the Notifications