बॉलीवुड में नग्‍न होने को तैयार सोनल

By Ajay Mohan

मुंबई। तमिल फिल्‍मों में कई धमाकेदार परफॉर्मेंस दे चुकीं सोनल राठौड़ अब बॉलीवुड की ओर बढ़ रही हैं। खास बात यह है कि इन्‍हें बोल्‍ड सीन करना पसंद है और यहां भी ये अर्द्धनग्‍न होने को तैयार हैं। शर्लिन चोपड़ा, नर्गिस फाखरी, जैक्‍लीन फरनांडिस और मल्लिका शेरावत से खासी प्रेरित सोनल ने कहा कि वो अपनी पहली ही फिल्‍म में बेहद बोल्‍ड सीन देने को तैयार हैं।

तमिल में वाना, फिटिंग मास्‍टर, खतरनाक, राखी, हीरो नंबर 1, अरुंधति, नच्‍चावेलू जैसी बड़ी फिल्‍मों में काम कर चुकीं सोनल जल्‍द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। हालांकि उन्‍होंने अब तक प्रोडक्‍शन हाउस और फिल्‍म का खुलासा नहीं किया है। उन्‍होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "मेरे पास एक खूबसूरत जिस्‍म है, जिसे मैं लोगों के सामने पेश करना चाहती हूं। मैं फिल्‍म इंडस्‍ट्री का दिल और धड़कन बनना चाहती हूं।"

अपने शरीर का बखान करते हुए सोनल ने कहा, "औरों के पास सिर्फ सेक्‍सी बॉडी है, लेकिन मैं आपके सामने खुद को अब तक की सबसे सेक्‍सी हीरोइन के रूप में पेश करना चाहती हूं।" ग्‍लैमर जगत पर राज करने की इच्‍छा रखने वाली सोनल को कितनी हिन्‍दी फिल्‍में मिलेंगी यह तो वक्‍त बतायेगा, लेकिन यह बात तय है कि एक और सन्‍नी अश्‍लील सामग्री से भरी फिल्‍म आपके लिये तैयार हो रही है, जो जल्‍द ही पर्दे पर आयेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X