बिकनी में सोनल चौहान की कातिल अदाएं

सोनल चौहान जो कि अपनी आने वाली साइकॉजोलिकल थ्रिलर फिल्म 3जी में बिकनी में नज़र आएंगी का कहना है कि उनका कोई फिटनेस मंत्र नहीं है। सोनल ने कहा कि वो सबकुछ खाती हैं और फिर जिम में जाकर एक्सरसाइज करके अपने फैट को कम करती हैं। सोनल चौहान अपनी आने वाली फिल्म 3जी को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म में सोनल चौहान और नील नितिन मुकेश ने मुख्य भूमिका निभाई है। सोनल और नील के बीच फिल्म में कई हॉट और किसिंग सीन भी शूट किये गये हैं। सोनल चौहान और नील के बीच के इन किसिंग सीन्स को लेकर काफी चर्चा हुई कहा गया कि फिल्म में 30 किसिंग सीन्स हैं लेकिन सोनल और नील ने कहा कि फिल्म में 30 नहीं 3 किसिंग सीन्स हैं और वो भी बहुत सलीके से शूट किये गये हैं।

श्रीकांत आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म '3जी' एक साइकॉलोजिकल थ्रिलर है। जिसमें सोनल और नील नितिन मुकेश एक लव कपल के रुप में दिखाये गये है। फिल्म में नील नितिन मुकेश एक सेकेंड हैंड 3जी फोन खरीदता है। उसके बाद सोनल और नील की जिंदगी में काफी कुछ ऐसा होता है जो कि सबकी सोच से भी परे है। एक रात नील के फोन पर एक कॉल आता है और वो कॉल दोनों की जिंदगी को बदल के रख देता है। फिल्म डरावनी भी है और साथ ही रोमांटिक भी। सोनल चौहान और नील नितिन मुकेश पहली बार एक साथ कोई फिल्म कर रहे हैं। सोनल चौहान और नील नितिन मुकेश की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री बेहतरीन है।

हाल ही में मीडिया से बात करते हुए सोनल चौहान ने कहा कि फिल्म में उन्होंने बिकनी में कुछ सीन्स किये हैं। बिकनी पहनने के लिए सोनल ने अपने शरीर पर काफी मेहनत भी की है। सोनल चौहान ने कहा कि वो संतुलित डाईट पर विश्वास नहीं रखती हैं बल्कि वो सबकुछ खाती हैं और उसके बाद जिम जाकर एक्सरसाइज करके अपना फैट कम कर देती हैं। सोनल ने कहा कि हम सभी को हफ्ते में कम से कम पांच दिन जिम जाना चाहिए इससे सिर्फ शरीर ही नहीं बल्कि दिमाग भी फिट रहता है। एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर में खुशी के हारमोन्स पैदा होते हैं और हम रिलैक्स फील करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X