लोगों को डराएंगी हॉट और सेक्सी सोनल

3जी पहली ऐसी हॉरर फिल्म होगी जो एक सेल फोन के इर्दगिर्द घूमती है। सेल फोन खरीदने के बाद नील के किरदार के साथ अजीबो गरीब घटनाएं होने लगती हैं। शीर्षक आनंद और शांतनु छिब्बर निर्देशित '3जी' में सोनल के साथ नील नितिन मुकेश भी हैं और यह 15 मार्च को रिलीज होगी। सोनल अपनी इस पहली हॉरर फिल्म को लेकर काफी रोमांचित है।
अपने सेक्सी अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाली सोनल अपने लोगों को डाराने का काम करेंगी। 3जी एक अलग तरह की भूतिया फिल्म होगी। जिसमें सोनल का किरदार भी उनके छवि से बिल्कुल अलग होने वाला है। दरअसल अब तक सोनल ने बॉलिवुड में सिर्फ सेक्सी और हॉट किरेदार ही निभाया है। इसलिए फिल्म इन्सट्री में अपनी हॉट छवि को बदलने के लिए सोनम अपने किरदार को देखते हुए ये फिल्म चुनी है।


Click it and Unblock the Notifications











