सोनल चौहान से लेकर सुनील शेट्टी तक..., महिला आरक्षण बिल के सपोर्ट में उतरे बॉलीवुड सेलेब्स, दी अपनी राय!

Bollywood Celebs For Women Reservation Bill: हाल ही में महिला आरक्षण बिल को पास कर दिया गया है जिसके बाद में यह काफी ज्यादा चर्चा में भी बना हुआ है। इस बिल के पास हो जाने के बाद में पॉलिटिक्स से लेकर आम जनता के बीच से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। लेकिन अब इसी बीच बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी इसका सपोर्ट किया है। जिसमें सोनल चौहान से लेकर सुनील शेट्टी तक का नाम भी शामिल है।

Bollywood Celebs For Women Reservation Bill

सोनल चौहान

सोनल चौहान ने गुरुवार को महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए। भगवान शिव की पूजा की। तब उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर अपनी राय दी और कहा कि "मैं इस बिल को सपोर्ट करती हूं। हमारा देश बहुत ही तेजी से तरक्की कर रहा है और आगे बढ़ रहा है। मुझे इस बात की खुशी है कि महिलाएं भी अब इसमें अहम भूमिका निभाएंगी।"

सोनल चौहान ने सरकार के इस कदम को बहुत ही ज्यादा सराहना दी। उन्होंने कहा कि "महिलाएं बहुत ही ज्यादा शक्तिशाली होती है और मुझे ऐसा लग रहा है कि उनके लिए ऐसा कदम उठाना जरूरी था। हमारे देश के अंदर महिलाओं को पूजा जाता है और अब उनके सशक्तीकरण की भी दिशा को ठोस बनाया जा रहा है।"

सुनील शेट्टी

सोनल चौहान से पहले कई सारे और भी सेलिब्रिटीज ने महिला आरक्षण दिल को सपोर्ट किया। IANS के साथ बातचीत के दौरान बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने कहा कि "महिलाओं के हित में जो भी हो, वह कम है। उनके लिए तो शिक्षा से लेकर आरक्षण या फिर उनकी सुरक्षा के मुद्दे हर चीज बहुत ही ज्यादा जरूरी है। हमको महिलाओं के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। यह सब लंबे वक्त तक लाभदायक होगा और समाज को भी मजबूत बनाने में मदद करेगा। जब महिलाओं की प्रगति होगी तभी देश की प्रगति होगी।"

मुकेश छाबड़ा

धुरंधर के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी महिला आरक्षण बिल को लेकर बात की और कहा कि "मुझे इस बिल के बारे में अभी-अभी पता चला है। लेकिन अगर महिलाओं के लिए कुछ अच्छा हो रहा है तो यह बहुत ही अच्छी बात है। हर वह कम जो महिलाओं को आगे बढ़ाने में मदद करता है वह बहुत ही ज्यादा सराहनीय है।"

रितेश देशमुख

IANS के साथ इंटरव्यू के दौरान रितेश देशमुख ने भी इस पर बात की और कहा कि यह बहुत ही अच्छी खबर है। महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए जो भी कदम उठाए जाएंगे उनको पहले से ही पूरा सपोर्ट मिलेगा। समाज के अंदर महिलाओं की भूमिका भी बहुत ज्यादा जरूरी है और उनको मजबूत बनाने के हर एक प्रयास का भी स्वागत करना चाहिए।

क्या है महिला आरक्षण बिल?

अगर हम महिला आरक्षण बिल्कुल लेकर बात करें तो आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा महिला आरक्षण कानून में संशोधन के प्रस्तावित मसौदे को मंजूरी मिल चुकी है। इस प्रस्ताव के अनुसार लोकसभा की कुल सीटों की संख्या को बढ़ाकर 816 कर दिया गया है। जिसमें 33% यानी की 273 सेट महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

Read more about: sonal chauhan sunil shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X