Israel-Iran War के बीच दुबई एयरपोर्ट पर फंसी सोनल चौहान, हाथ जोड़कर पीएम मोदी से मांगी मदद, बोलीं- भारत बुलाओ
Sonal Chauhan Dubai Airport: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण दुबई में हालात अचानक बिगड़ गए हैं। मिसाइल हमलों और सुरक्षा खतरे की वजह से उड़ानें रोक दी गई हैं। इसी अफरातफरी के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान और बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु दुबई में फंस गई हैं।

दुबई में अचानक बिगड़े हालात
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर दुबई तक पहुंच गया है। मिसाइल हमलों के डर से एयरस्पेस बंद कर दिया गया। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। एयरपोर्ट पर हजारों लोग फंसे हुए हैं और माहौल काफी तनावपूर्ण है।
सोनल चौहान ने लगाई मदद की गुहार
सोनल चौहान भी दुबई में फंस गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है। सोनल ने कहा कि सभी फ्लाइट्स रद्द हैं और भारत लौटने का कोई साफ रास्ता नजर नहीं आ रहा। उन्होंने विदेश मंत्रालय और दुबई स्थित भारतीय दूतावास को भी टैग करते हुए पीएम मोदी सुरक्षित घर वापसी की अपील की है।
एयरलाइंस ने रोकी सेवाएं
हालात इतने खराब हैं कि बड़ी एयरलाइंस Emirates और flydubai ने भी कई उड़ानें रोक दी हैं। अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी Reuters के मुताबिक, एयरलाइंस अधिकारियों ने इस स्थिति को बहुत बड़ा 'लॉजिस्टिक संकट' बताया है। कई विमान, क्रू मेंबर और यात्री अलग-अलग जगहों पर फंस गए हैं।
अब सबको इंतजार राहत का
दुबई जैसे बड़े ट्रांजिट हब में उड़ानें बंद होने से हजारों यात्रियों की यात्रा अटक गई है। भारतीय नागरिकों को अब सरकार की मदद और हालात सामान्य होने का इंतजार है। सबकी दुआ है कि हालात जल्द सुधरें और फंसे हुए लोग सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें।


Click it and Unblock the Notifications












