सोनल चौहान कर रहीं हैं क्रिकेटर केएल राहुल को डेट- एक्ट्रेस ने बताई क्या है सच्चाई?
अभिनेत्री सोनल चौहान ने जब बॉलीवुड में कदम रखा था तो वो एक ही बार में सबकी पसंद बन गई थीं लेकिन बाद में उनका करियर हिंदी फिल्मों में ज्यादा नहीं चल पाया। इस समय उनको लेकर एक खबर आ रही है और उनका नाम क्रिकेटर केएल राहुल से जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि वो केएल राहुल को डेट कर रही हैं। इस बात पर अब अभिनेत्री का जवाब आया है उन्होने इस बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
उन्होने कहा है कि केएल राहुल काफी अच्छे इंसान और एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं। वो उनको डेट नहीं कर रहीं हैं ये सिर्फ और सिर्फ अफवाह है। सोनल चौहान ने कहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें बहुत सारा प्यार मिलता है..

लेकिन मुझे उन लोगों पर तरस आता है जो हर समय नफरत फैलाने काम करते हैं। सोनल चौहान के काम की बात करें तो उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'जन्नत' से की थी।
इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनको उस तरह की शोहरत नहीं मिल पाई है। केएल राहुल की बात करें तो उनका नाम कई अभिनेत्रियों से जोड़ा जाता रहा है। फिलहाल वो विश्वकप में बिजी हैं और इंग्लैंड में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











