सलमान और आमिर पर फिदा सोनल चौहान

सलमान खान और आमिर खान दोनो में तुलना कर पाना मुश्किल होता है कि दोनों में कौन ज्यादा बेहतर है। लेकिन सोनल चौहान दोनो की तुलना करने को राजी है।
वह बताती है कि सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम हीरो हैं। 40 साल के हो जाने के बावजूद भी वे बिल्कुल युवा देखाई देते हैं, सुंदरता में उनका कोई स्टार मुकाबला नहीं कर सकता।
आमिर खान के बारे में सोनल की राय बडी दिलचस्प है। वे कहती हैं कि भले ही आमिर खान सलमान खान के मुकाबले ज्यादा सुंदर नहीं हों लेकिन एक समय था जब उन्हें देखकर लडकियां आहें भरा करती थी।
हां आमिर खान की सबसे बडी विशेषता है उनका अभिनय, जिसका कोई स्टार मुकाबला नहीं कर सकता। वे इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेता हैं।
अब जब सोनल सलमान और आमिर की इतनी प्रशंसा कर रही हैं तो दोनो का फर्ज बनता है कि सोनल को वे अपनी फिल्म में अवसर दें।


Click it and Unblock the Notifications