सबकुछ खाकर सोनल ने पहनी बिकनी

साइकोलॉजिकल फिल्म '3जी' में नील नितिन मुकेश के साथ मुख्य भूमिका निभा रही सोनल चौहान ने हाल ही में कहा कि वो फिट रहने के लिए किसी संतुलित डाईट पर यकीन नहीं रखतीं। सोनल ने कहा कि वो जो भी मन करता है वो खाती हैं। 3जी फिल्म में सोनल चौहान ने बिकनी पहनी है और बिकनी में सोनल का फिगर वाकई कमाल का दिख रहा है। सोनल ने कहा कि बिकनी पहनने के लिए उन्होंने अपने शरीर पर काफी ध्यान दिया और काफी मेहनत की। सोनल ने कहा कि खुद को फिट रखने के लिए जरुरी नहीं कि आप सिर्फ कुछ चीजें ही खाएं जो आपका मन करे वो खाइये।

सोनल चौहान ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 3जी के प्रचार के दौरान एक जिम में मीडिया से बात की और कहा "फिटनेस का मेरा मंत्र है सब कुछ खाओ, मैं परहेज में विश्वास नहीं करती। मैं सब कुछ खाती हूं और जिम जाती हूं।" सोनल का कहना है कि शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहने के लिए सबको जम जाना चाहिए। सोनल चौहान और नील नितिन मुकेश की फिल्म 3जी आजकल काफी चर्चा में है। फिल्म में नील और सोनल के बीच शूट किये गये किसिंग सीन्स को लेकर काफी सुर्खियां बनीं और इन सुर्खियों को लेकर सोनल और नील काफी परेशान भी रहे।

'3जी' को लेकर खबर आई कि फिल्म में 30 किसिंग सीन्स हैं जबकि फिल्म में सिर्फ 3 किसिंग सीन थे। सोनल ने मीडिया से बताया कि फिल्म में सिर्फ 3 किसिंग सीन हैं और ये किसिंग सीन बहुत ही सलीके के साथ शूट किये गये हैं। नील ने भी कहा कि अगर कोई हमारे बारे में कुछ भी कह दे तो क्या वो सच हो जाएगा? सोनल चौहान जन्नत फिल्म में भी इमरान हाशमी के साथ नज़र आ चुकी हैं। 3जी एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। वैसे सोनल के सब कुछ खाने का ये फिटनेस मंत्र वाकई अनोखा है। अभी तक तो हमने जीरो फिगर हिरोइनों को डायट के बल पर खुद को फिट रखते देखा था अब सोनल ने ये नया फिटनेस मंत्र निकाला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X