बॉलीवुड के दबंग हैं शॉटगन सिन्हा: सोनाक्षी

By Staff

बॉलीवुड के दबंग हैं शॉटगन सिन्हा: सोनाक्षी
शत्रुघ्न सिन्हा के बेटी सोनाक्षी कहती हैं की बॉलीवुड में अगर किसी को 'दबंग' की उपाधि दी जा सकती है तो वो सिर्फ उनके पिता को. सोनाक्षी के अनुसार शत्रुघ्न अपने आप में एक्टिंग की एक क़िताब हैं.सोनाक्षी कहती हैं उन्होंने अपने पिता से हमेशा ही कुछ न कुछ सीखा है. और खासकर ये कि अगर अगर आप अपने क्षेत्र में सबसे बेहतर नहीं बन सकते तो सबसे अलग अपनी पहचान बना लीजिये.

सोनाक्षी आनेवाली फ़िल्म दबंग से हिंदी सिनेमा जगत में प्रवेश कर रही हैं. फ़िल्म में मुख्य भूमिका में हैं सलमान खान. सोनाक्षी कि अगर मानें तो असल ज़िन्दगी में भी वो उतनी ही दबंग हैं जितना की फ़िल्म में उनका किरदार है.फ़िल्म में सलमान खान एक भ्रष्ट पुलिसवाले कि भूमिका निभा रहे हैं.

अपने किरदार के बारे में सोनाक्षी कहती हैं कि वो एक ऐसी लड़की कि भूमिका में हैं जो सलमान को सही रास्ते पर लाने कि कोशिश करती है.फ़िल्म में निर्देशक अभिनव कश्यप चाहते थे की सोनाक्षी एक सादगी से भरी लड़की की तरह नज़र आएँ. और यही कारण है की फ़िल्म में सोनाक्षी ने ज़्यादातर लहंगा चुन्नी और साड़ी पहनी है.

सोनाक्षी कहती हैं कि सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव बेहतरीन था. करियर के शुरू में ही सलमान के साथ काम करना एक बड़ी बात है.साथ ही वो कहती हैं कि फ़िल्म के निर्माता अरबाज़ खान, निर्देशक अभिनव कश्यप और खुद सलमान ने उन्हें काफी कुछ सिखाया. और पूरी फ़िल्म के दौरान वो सीखती चली गईं और उनका काम बेहतर होता चला गया.

वैसे सलमान खान ने सोनाक्षी को सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि वज़न कम करने के नुस्ख़े भी दिए. यहाँ तक की शूटिंग के दौरान भी वो साथ में ही व्यायाम किया करते थे.वैसे अभिनय की दुनिया में आने का फैसला सोनाक्षी ने जल्दबाज़ी में लिया था. वो तो फैशन डिज़ाइनर बनना चाहती थी. लेकिन सोनाक्षी कहती हैं की वो खुश हैं की उन्होंने एक्टिंग करने की सोची और अब वो इसे ही अपना करियर बनना चाहती हैं.

वैसे इस फ़िल्म से सिर्फ सोनाक्षी ही बॉलीवुड में कदम नहीं रख रही हैं बल्कि सलमान के छोटे भाई अरबाज़ की भी ये बतौर निर्माता पहली फ़िल्म है.इतना ही नहीं चर्चित फ़िल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के भाई अभिनव भी दबंग से निर्देशन की दुनिया में आ रहे हैं.फ़िल्म ईद के दिन रिलीज़ हो रही है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X