23 जून को नहीं हो रही सोनाक्षी-जहीर की शादी ? शत्रुघ्न सिन्हा ने खोला राज, बोले- परिवार में तनाव...

Sonakshi-Zaheer's wedding is not happening on June 23: सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर जमकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी शादी की हर एक छोटी बड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर आ रही है। फैन्स और सितारे उनकी शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। फिलहाल तो फैन्स यह जानना चाहते हैं कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस अपनी शादी में क्या कुछ नया करने जा रही हैं। बता दें कि बीते दिन यानी कि 21 जून को सोनाक्षी सिन्हा की मेहंदी की रस्म हो चुकी है जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी, लेकिन फिलहाल तो सोनाक्षी की शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे सुनकर फैन्स को हैरान रह गए हैं।
परिवार में था तनाव
बता दें कि सोनाक्षी की शादी के लिए पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने पूरा घर दुल्हन की तरह सजवा दिया है। वह भी बेटी की शादी के लिए उत्साहित हैं, हालांकि पिछले दिनों परिवार में चल रहीं कुछ अनबन की खबरें सामने आई थीं, लेकिन हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने कंफर्म किया है कि पहले उनके परिवार में कुछ तनाव चल रहा था, लेकिन अब सब ठीक है। अब फिलहाल तो किसी भी तरह की टेंशन नहीं है। इसी के साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी कंफर्म किया है कि 23 जून सोनाक्षी सिन्हा की वेडिंग डेट नहीं है।
23 जून को शादी नहीं है रिसेप्शन
न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा कहते हैं कि इस शादी को लेकर परिवार ने कुछ नहीं कहा। यह हमारा प्राइवेट फैमिली मैटर है, लेकिन इन चीजों को जरूरत से ज्यादा अटेंशन मिल रही है। इसी के साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी कंफर्म किया है कि 23 जून को शादी नहीं रिसेप्शन है।
दोनों करेंगे रजिस्टर मैरिज
फिलहाल तो दोनों हिंदू मुस्लिम मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर मैरिज करेंगे। जिसमें केवल 50 लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद सोनाक्षी ने एक ग्रैंड रिसेप्शन रखने का प्लान किया है। जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल होंगी।


Click it and Unblock the Notifications