..................... Sonakshi-Zaheer went for dinner after marriage, actress hugged her father in law video viral - Hindi Filmibeat

शादी के बाद डिनर पर गए सोनाक्षी-जहीर, सास-ससुर को देखते ही नई बहू ने कर दी ये गलती

Sonakshi Sinha

Sonakshi-Zaheer went for dinner after marriage: 23 जून को सिविल मैरिज करके एक दूजे के हुए सोनाक्षी जहीर इन दिनों जमकर सुर्खियों में हैं। हर कोई दोनों के बारे में जानना चाह रहा है। फैन्स से लेकर सितारे तक हर कोई दोनों के नए फोटोज़ के आने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें की शादी के चार दिन बाद इकबाल फैमिली की नई बहू सोनाक्षी सिन्हा फैमिली साथ डिनर पर पहुंची हैं जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।

शादी के बाद स्पॉट हुईं सोनाक्षी
वायरल हो रहे वीडियो में नई बहू का खुशमिजाज अंदाज देखने को मिल रहा है। आम हो या खास शादी के बाद हर कोई नई दुल्हन को देखना चाहता है वहीं फैन्स को भी सोनाक्षी के शादी के बाद के लुक को देखने का इंतजार था। बीती रात सोनाक्षी सिन्हा खूबूसरत रेड कलर की धोती ड्रेस और उसके ऊपर वह शर्ग कैरी करी हुई नजर आईं। इसी के साथ ही स्टाइलिश हेयर और न्यूड मेकअप में वह बहुत ही खूबसूरत दिखीं।

ससुर के गले लगीं सोनाक्षी
इस डिनर नाइट पर फैमिली के साथ ही फ्रेंड्स भी आए थे जिन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन हाल ही में पैपराजी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले सोनाक्षी पैपराजी को पोज देती हैं उसके बाद वह रेस्टोरेंट के अंदर जाती हैं जहां उनके सास ससुर इंतजार कर रहे थे। सोनाक्षी पहले अपने सास के गले लगती हैं उसके बाद वह अपने ससुर के गले लगती हैं।

यूजर्स के आए जमकर कमेंट
वहीं जहीर के पिता इकबाल रतनसी बहू को देख जमकर प्यार बरसाते हैं और दोनों को आशीर्वाद देते हैं। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन भी आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा लो अब मेहंदी सिंदूर सब गायब हो गया। तो वहीं दूसरे ने सोनाक्षी के अपने सुसर को गले लगाने पर रिएक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X