गणेश पूजा के लिए CM एकनाथ शिंदे के घर पहुंचे बॉलीवुड सितारे, सोनाक्षी, जहीर और सलमान खान भी आए नजर, देखें PICS

ganesh pooja

Maharashtra CM Eknath Shinde hosts ganpati pooja: रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर पर गणेश पूजा का एक भव्य समारोह रखा गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए। सलमान खान, अर्पिता खान, सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल, शिल्पा शिंदे, दिव्या खोसला, जैकी भगनानी, संजय दत्त, हरभजन सिंह समेत कई हस्तियों ने उत्सव का हिस्सा बन रौनक बढ़ाई चलिए देखते हैं सितारों की तस्वीरें।

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी हरी और गुलाबी साड़ी पहने बहुत ही खूबसूरत लुक में नजर आईं। न्यूड मेकअप और बालों में जूड़ा लगाए शिल्पा शेट्टी का लुक बहुत ही खूबसूरत लगा।

ऑरी
पीले रंगे कुर्ते और सफेद पायजामे में ऑरी भी इस पूजा का हिस्सा बने। ऑरी के हाथ में एक प्लास्टिक का बैग नजर आया जो काफी चर्चाओं में आ गया।

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल
इस खास मौके पर जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा भी शामिल हुए। न्यूली मैरिड कपल ने जमकर सुर्खियां बटोरीं। जहां जहीर इकबाल प्रिंटेड कुर्ते में नजर आए। वहीं सोनाक्षी सिन्हा हल्के नीले रंग के कुर्ते में नजर आईं। इस खास मौके पर दोनों की जोड़ी का साथ में यूं नजर आना फैन्स को बेहद पसंद आया।

सलमान खान
सलमान खान भी CM एकनाथ शिंदे के घर पहुंचे हल्के नीले रंग की शर्ट और डेनिम शर्ट में सलमान खान बप्पा की पूजा करते दिखे। वहीं सलमान खान के साथ उनका बहन अर्पिता खान भी बप्पा की पूजा में शामिल हुईं।

दिव्या खोसला

बता दें कि इस खास मौके पर दिव्या खोसला भी शामिल हुईं। लाल रंग की साड़ी में दिव्या बहुत ही खूबसूरत नजर आईं। फैन्स की निगाहें तो दिव्या पर से हटने का नाम ही नहीं ले रही हैं।

हिमेश रेशमिया

सीएम एकनाथ शिंदे के घर पर गायक हिमेश रेशमिया भी पहुंचे इस मौके पर उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल था। क्योंकि उनका शानदार ट्रांसफॉर्मेशन देखा लायक था। बप्पा की पूजा में हिमेश अकेले नहीं बल्कि अपनी पत्नी के साथ नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X