प्रभुदेवा के इशारों पर सोनाक्षी बनीं आइटम गर्ल

अक्षय कुमार की फिल्म के लिए शूट किये जा रहे इस गाने को प्रभुदेवा कोरियोग्राफ कर रहे हैं। खबर है कि सोनाक्षी पहले इस सांग को करने के लिए तैयार नहीं थीं लेकिन अक्षय कुमार ने उन्हें समझाया कि बॉलीवुड की हर बड़ी अभिनेत्री आज आइटम सांग कर रही है तो उन्हें भी इस रेस में बने रहने के लिए आइटम सांग से परहेज नहीं करना चाहीए।
इस गाने की शूटिंग पांच दिन तक लगातार मुम्बई में होगी। इस गाने को श्रेया घोषाल और हिमेश रेशमिया ने गाया है और गाने में हिपहॉप और डांस के कई मुश्किल स्टेप्स डाले गए हैं। इस गाने के बारे में बताते हुए सोनाक्षी ने कहा "मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे देश के सबसे अच्छे डांसर के साथ डांस करने का मौका मिला। यह सांग अब तक आपके द्वारा देखे गए सभी आइटम सांग से बिल्कुल हटकर है। इसमें 100 लड़कों के साथ छोटे छोटे कपड़े पहनकर डांस नहीं किया गया है बल्कि यह एक टपोरी गाना है और इसमें गोकुल अष्टमी का धमाल भी है।"
इस गाने में सोनाक्षी और प्रभुदेवा एक साथ डांस करते नज़र आएंगे। राउडी राठौर के बाद ओह माइ गॉड में अक्षय, प्रभुदेवा और सोनाक्षी की जोड़ी एक बार फिर से एक साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आएगी।


Click it and Unblock the Notifications











