सिर्फ एक्टिंग पर फोकस किया तो डीफोकस हो जाएंगी सोनाक्षी
एक तरफ जहां प्रियंका चोपड़ा के बाद परिणिती चोपड़ा, आलिया भट्ट, श्रृद्धा कपूर जैसी एक्ट्रेसेस ने अपनी फिल्मों में एक्टिंग के साथ ही साथ सिगिंग और डांसिग से भी लोगों को काफी इंप्रेस किया है। परिणिती का तो यहां तक कहना है कि अगर कुछ समय बाद लोग उनकी फिल्मों को देखना बंद कर देंगे। उन्हें पसंद नहीं करेंगे तो वो कुछ और प्रोफेशन अपना लेंगी। लेकिन ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा का ये कहना है कि वो सिर्फ अपनी एक्टिंग पर ही ध्यान देंगी और किसी चीज पर नहीं थोड़ा सा अजीब है। सोनाक्षी ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए ये पूछे जाने पर कि एक्टिंग के अलावा वो राइटिंग या किसी और चीज में भी अपनी प्रतिभा दिखाना चाहेंगी तो इसपर सोनाक्षी का जवााब कुछ यूं था-
मैं एक साथ ढ़ेर सारी चीजें नहीं कर सकती। राइटिंग तो मेरे बस की नहीं है.. मैं तो सपने में भी नहीं सोच सकती कि घंटों अकेले बैठकर 50 या 100 पन्नों की स्क्रिप्ट लिखूं। उस तरफ मेरा किसी प्रकार का झुकाव नहीं है। अदाकारी के सिवा मेरे पल्ले कुछ नहीं पड़ता। एक तरह से सोनाक्षी की ये सोच लोगों को ये एहसास कराती है कि हो सकता है कि सोनाक्षी का सिर्फ एक्टिंग में ही अपना बेस्ट देना उनके करियर के लिए अच्छा साबित हो सकता है। दूसरी तरफ ये भी लगता है कि एक्ट्रेसेस के करियर की उम्र आखिर कितनी लंबी होती है। ऐसे मैं अगर सिर्फ एक्टिंग पर ही फोकस करेंगी सोना तो कहीं वो कैमरे से हटते ही डीफोकस ना हो जाएं।


Click it and Unblock the Notifications












