नहीं चली बहन सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म तो Kussh Sinha ने सैयारा को ठहराया जिम्मेदार, कह डाली ये बात?

Kussh Sinha on Nikita Roy- सैयारा की आंधी में कई फिल्में उड़ गईं हैं। शायद ही किसी ने सोचा होगा कि फिल्म इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर हो जाएगी। सैयारा के पहले राजकुमार राव की मालिक रिलीज हुई लेकिन फिल्म उतनी नहीं चली।
सैयारा रिलीज हुई तो किसी को पता भी नहीं चला कि मालिक फिल्म कब थिएटर्स से गायब हो गई। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय रिलीज हुई थी जो कि कब आई और कब चली गई कोई नहीं जान पाया।
अब इस फिल्म के फ्लॉप होने को लेकर सोनाक्षी सिन्हा के भाई कुश सिन्हा ने कुछ ऐसा कहा है जो कि हैरान करने वाला है। कुश ने अपनी बहन की फिल्म का ना चलने का पूरा आरोप सैयारा पर लगा दिया है।
कुश का कहना है कि किसी को नहीं पता था कि सैयारा इतनी बड़ी हिट हो जाएगी। यही कारण है कि निकिता रॉय नहीं चली। ये बिल्कुल उम्मीद से परे था कि फिल्म इस कदर चलेगी। दोनों फिल्मों के क्लैश होने के कारण ही निकिता रॉय पर फर्क पड़ा है।
कुश सिन्हा का ये बयान अब खबरों में है और लोग रिएक्ट कर रहे हैं। सैयारा की बात करें तो इस फिल्म को मोहित सूरी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आए हैं जो कि अपना डेब्यू कर रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा की निकिता रॉय की बात करें तो इस फिल्म में कई शानदार एक्टर्स नजर आए थे। इस लिस्ट में सोनाक्षी के अलावा अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुहैल नायर जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म बेहतरीन है लेकिन सैयारा की रिलीज ने मेकर्स का पूरा मजा खराब कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











