इस दिन होगी सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की हल्दी सेरेमनी, शादी में शामिल होंगे बस इतने लोग, सबसे हटके होगी थीम

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal's haldi ceremony: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आखिरकार शादी करने जा रहे हैं। सात साल डेट करने के बाद अब दोनों ने शादी करने का फैसला लिया है। 23 जून को दोनों रजिस्टर मैरिज करेंगे। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सोमवार रात सोनाक्षी ने गर्ल्स गैंग के साथ पार्टी की थी। जिसमें हुमा कुरैशी और जहीर की बहन सनम भी शामिल थीं। वहीं इन शादी की तैयारियों के बीच अब सोनाक्षी के प्री-वेडिंग फंक्शन की भी डेट सामने आ गई है।

इस दिन होगी हल्दी
सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले हल्दी और संगीत का फंक्शन रखा जा रहा है। जो उनके बांद्रा वाले नए घर में किया जाएगा। 20 जून को कार्यक्रम की डेट फिक्स की गई है। यह फंक्शन काफी बड़ा नहीं होगा यह छोटा फंक्शन रखा जाएगा। घर के फंक्शन में केवल परिवार के लोग ही शामिल होंगे और शादी के लिए सिर्फ 50 लोगों को न्योता दिया गया है। सोर्स के मुताबिक सोनाक्षी और जहीर की शादी काफी निजी तौर पर की जाएगी।

शादी में होगा कुछ नया
सोर्स का यह भी कहना है कि जब से सोनाक्षी ने शादी करने का फैसला किया है तब से उन्हें यह तो सुनिश्चित था कि वह शादी में सिर्फ करीबी लोगों को बुलाने वाली हैं। शादी सादा होगी और रिसेप्शन ग्रैंड लेवल पर रखा जाएगा। जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल होने जा रही हैं।

शादी में ये होंगी खास चीजें

कहा यह भी जा रहा है कि सोनाक्षी कुछ भी ट्रेडिशनल तरीके से नहीं चाह रही हैं उनका कहना है कि सजावट से लेकर खाना तक सब अलग होना चाहिए। हल्दी की डेकोरेशन भी पीली गुलाबी नहीं होने वाली है। सोनाक्षी वेडिंग प्लानर से मिलकर खुद ही सब फाइनल कर रही हैं कि उनकी शादी में कौन सी थीम होगी और क्या कुछ नया किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X