बेहद खास है Sonakshi Sinha की शादी वाली साड़ी, 44 साल पहले तैयार किया गया था यह जोड़ा और गहने

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की शादी की प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस जोड़े ने एक सादे तरीके से रजिस्टर्ड शादी की। रविवार शाम को मुंबई में हीरामंडी एक्ट्रेस के बांद्रा अपार्टमेंट में सिविल सेरेमनी हुई।
यह जोड़ा ऑफ-व्हाइट आउटफिट में एक साथ नज़र आया और बेहद खूबसूरत लग रहा था। सोनाक्षी ऑफ व्हाइट साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थीं लेकिन अब एक खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नई दुल्हन सोनाक्षी ने अपने बड़े दिन पर अपनी मां पूनम सिन्हा की विंटेज साड़ी और गहने पहने थे। इस खबर के बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया है।
कुछ समय पहले, शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने ज़हीर इकबाल के साथ अपनी प्राइवेट शादी की खूबसूरत फोटोज शेयर कीं। तस्वीरों में, अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों से घिरे जोड़े ने अपनी शादी के डॉक्यूमेंट्स पर साइन किए और इस दौरान कपल काफी खुश दिख रहा था।
इस खास मौके पर, सोनाक्षी ने धारीदार ब्लाउज़ के साथ सफ़ेद साड़ी में शानदार अंदाज़ में नज़र आईं। उन्होंने अपने अट्रैक्टिव लुक को मोतियों के हार और मैचिंग इयररिंग्स से सजाया। उन्होंने अपने बन को फूलों की माला से सजाया। एक्ट्रेस का ओवर ऑल लुक को और भी खास बनाने वाली बात यह है कि उन्होंने अपने बड़े दिन पर अपनी मा की साड़ी और गहने पहनने का ऑप्शिन चुना।
जहीर और सोनाक्षी ने शादी की फोटोज शेयर करते हुए लिखा- 'आज से 7 साल पहले (23.06.2017) को हम दोनों ने एक-दूसरे की आंखों में देखा था। प्यार एक खूबसूरत फॉर्म में और बस तय कर लिया था कि साथ रहेंगे। इस प्यार ने बहुत सारी मुश्किलें पार की हैं। आज हम दोनों इस मोमेंट में हैं। हमारे दोनों परिवारों की ब्लेसिंग्स और दोनों भगवान के आशीर्वाद की बदौलत हम यहां तक आ पाए हैं। हम पति-पत्नी बन चुके हैं। सोनाक्षी और जहीर- 23.06.2024
सोनाक्षी और ज़हीर की शादी से पहले की रस्में शनिवार को अभिनेत्री के पारिवारिक घर रामायण में आयोजित पूजा के साथ शुरू हुईं। नीले रंग का कुर्ता सूट पहने हीरामंडी की अभिनेत्री अपनी माँ पूनम सिन्हा के साथ पूजा में शामिल हुईं। पूजा से पहले, जोड़े ने 20 जून को दोस्तों और परिवार के लिए एक इनडोर पार्टी का आयोजन किया, जिसके बाद 21 जून को मेहंदी समारोह हुआ। इसमें सोनाक्षी के माता-पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा भी शामिल हुए।


Click it and Unblock the Notifications