करवाचौथ के दिन सोनाक्षी सिन्हा को शेख जायद मस्जिद ले पहुंचे जहिर इकबाल, इबादत कर बोली हसीना- सुकून

Sonakshi Sinha Karwachauth: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने मुस्लिम परिवार में शादी की है। ऐसे में वो अब दिलावी से लेकर ईद सभी कुछ सेलिब्रेट करती दिखाई देती हैं। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा ने करवाचौथ मनाया है या नहीं ये साफ नहीं है। दरअसल, करवाचौथ के दिन सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो अपलोड की हैं जिन्हें देखने के बाद फैंस का मानना है कि सोनाक्षी करवाचौथ सेलिब्रेट नहीं करती हैं।
दरअसल, एक और जहां तमाम हिंदू मुस्लिम हीरोइनें करवाचौथ की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं और पूरा सोशल मीडिया करवाचौथ से गुलजार है तो वहीं सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीरों से यूजर्स के बीच काफी गॉसिप क्रिएट हो गई है।
सोनाक्षी सिन्हा ने संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी की शेख जायद ग्रैंड मस्जिद से अपनी और जहिर इकबाल की कुछ तस्वीरें शेयर की है।
इस तस्वीरों में सोनाक्षी सिर पर दुपट्टा रखे मस्जिद का दीदार करती दिखाई दे रही है। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, "कुछ सुकून मिला, सीधे यहां अबू धाबी में!"
बता दें कि सोनाक्षी यहां एक एड शूट के लिए गई हैं। हालांकि उन्होंने करवाचौथ के दिन ये तस्वीरें शेयर की है ऐसे में उनके फैंस के बीच ये ज्यादा चर्चाओं में आ गई हैं। कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी अबू धाबी में इसी अंदाज में दिखाई दिए थे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले साल भी सोनाक्षी सिन्हा ने सिर्फ सुर्ख साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर थीं। पिछले साल शादी के बाद पहले करवाचौथ पर भी सोनाक्षी की पूजा करते या सेलिब्रेट करते तस्वीरें सामने नहीं आई थी। ऐसे में लोगो का मानना है कि हसीना ने मुस्लिम शख्स से शादी के कारण ये त्यौहार सेलिब्रेट नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications
















