'बच्ची कौन है?' सोनाक्षी सिन्हा के बॉयफ्रेंड के गोद में दिखी बच्ची, लोगों ने दागे कई सवाल!

sonakshi sinha zaheer iqbal

इंडस्ट्री में कई सितारों के नाम एक दूसरे से जुड़ते रहते हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पिछले लंबे समय से अपनी लव लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। चर्चा है कि वह अभिनेता जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं।

कई मौकों पर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। इसी बीच अब दोनों से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। इस वीडियो में दोनों एक साथ किसी जगह से निकलते नजर आ रहे हैं लेकिन इस दौरान जहीर इकबाल की गोद में बच्ची भी नजर आ रही हैं।

इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा निकलती हैं तो वो विक्टरी का निशान बनाते हुए पोज देती हैं। फिर वीडियो वायरल हो गया है और लोग कई तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

क्या बोले लोग

इस वीडियो पर लोग कई बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ये गोद में लड़की कौन है।'' एक ने लिखा, ''रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ रूमर्ड लड़की।'' एक ने लिखा, जाहिर है, ''उनके पिता पश्चिम बंगाल टीएमसी पार्टी (मुस्लिम प्रेमी) से चुनाव लड़ रहे हैं, तो जाहिर है कि उनकी बेटी भी अपने लिए एक मुस्लिम लड़का ढूंढ लेगी।'' एक ने लिखा, ''ये बच्चा किसका है अब।'' एक ने लिखा, ''आगे जाहिर... और सोनाक्षी के पीछे मीठी खीर।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।

कर चुके हैं प्यार का इजहार

जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा के जन्मदिन के मौके पर प्यार का इजहार किया था। इस दौरान उन्होने लिखा था, 'सोन्ज... मुझे ना मारने के लिए थैंक्यू.. आई लव यू.. आपको ढेर सारा खाना.. फ्लाइट्स, प्यार और खुशियां यूं ही मिलती रहें। सोनाक्षी सिन्हा ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जहीर के लिए लिखा था कि, ''थैंक यू.. लव यू और अब मैं तुम्हें मारने आ रही हूं।'' इस पोस्ट के बाद लोगों ने दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा दी थी।

Read more about: sonakshi sinha zaheer iqbal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X