Sonakshi Sinha के कमरे के बाहर दहाड़ता दिखा शेर, लोग बोले- शेर के साथ चाय-नाश्ता हो जाए...

Sonakshi Sinha Shares A Video Of Lion

Sonakshi Sinha Shares A Video Of Lion: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को तकरीबन 7 महीने पूरे हो चुके हैं। लेकिन दोनों की ट्रिप खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। वह दोनों ही अपनी मैरिड लाइफ को जमकर एंजॉय कर रहे हैं और इस वक्त ऑस्ट्रेलिया वेकेशन पर गए हुए हैं। दोनों ही अपनी रोमांटिक तस्वीरें को शेयर करते रहते हैं।

लेकिन अब हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने खुद अपनी वेकेशन का वाइल्ड साइड दिखा दिया है। दरअसल आपको बता दें कि जिस होटल में सोनाक्षी और जहीर ठहरे हुए हैं उसके कमरे के बाहर बब्बर शेर को देखा गया। जिसकी झलक एक्ट्रेस ने खुद अपने फैंस के साथ में अपने इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की है।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम से स्टोरी पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। इस दौरान यह कपल वाइल्डलाइफ वेकेशन को एंजॉय कर रहा है। सोनाक्षी और जहीर के आसपास ही शेर भी नजर आ रहे हैं। जो सोते हुए नजर आए। हालांकि एक्ट्रेस को शेर से बिल्कुल भी डर नहीं लगता।

लेकिन सोनाक्षी ने अपनी स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया और इसमें उनके कमरे के बाहर बब्बर शेर नजर आया। जो शीशे के बाहर जोर-जोर से दहाड़ता हुआ देखा गया। सोनाक्षी ने इस दौरान भी शेर का वीडियो बनाया। वह बेड पर बैठी हुई नजर आ रही थी। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि "आज सुबह की घड़ी का अलार्म 6 बजे।"

आप सोनाक्षी सिन्हा का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि शहर के साथ लंच और चाय हो जाए। एक दूसरा यूजर लगता है कि सोनाक्षी सिर्फ शेर के लिए लंच नहीं होगी बल्कि वह तो पूरा बफेट होगी। फैंस लगातार ऐसे ही मजेदार कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sonakshi sinha zaheer iqbal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X