एक-दूजे के प्यार में डूबे दिखे Sonakshi Zaheer, पोस्ट में लिख डाली पूरी Love Story, कहा-'मुश्किल से हमने...'

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अब शादीशुदा हैं। दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रजिस्टर्ड शादी कुछ समय पहले ही पूरी हुई है। मुंबई के बांद्रा इलाके में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत अपनी शादी रजिस्टर कराई।
सोनाक्षी और जहीर ने अपनी रजिस्टर्ड मैरिज के साथ एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें दोनों सफेद रंग के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। दोनों ने पोस्ट में अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं और साथ ही एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। कपल ने लिखा है- 'आज ही के दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक दूसरे की आंखों में प्यार को देखा और उसे थामे रखने का फैसला किया। आज उसी प्यार ने हमें सभी चुनौतियों पर जीत दिलाई और हमें आगे का रास्ता दिखाया ... इस पल तक ले आया... जहां हमारे दोनों परिवारों और हमारे दोनों भगवान के आशीर्वाद से... अब हम पति और पत्नी हैं।
सोनाक्षी और जहीर ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें से एक फोटो में जहीर सोनाक्षी का हाथ चूमते नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में जहीर मैरिज रजिस्टर करने के लिए साइन कर रहे हैं, तीसरी फोटो में सोनाक्षी ने जहीर को प्यार से पकड़ा हुआ है। इन सभी फोटोज में कपल का रोमांटिक अंदाज साफ दिखाई दे रहा है।
सोनाक्षी के पति 35 साल के ज़हीर इकबाल भी बॉलीवुड एक्टर हैं, जिनका सलमान खान से करीबी रिश्ता है। सलमान ने ज़हीर को 2019 की रोमांटिक ड्रामा "नोटबुक" में लॉन्च किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखते हैं, उनके पिता एक सफल जौहरी और बिजनेसमैन हैं और उनकी बहन सनम रतनसी एक सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट हैं।
ऐसा कहा जाता है कि सलमान ने 2017 में 'नोटबुक' के सेट पर सोनाक्षी को जहीर से मिलवाया था। सोनाक्षी को भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान खान ही लेकर आए थे। फिल्म दबंग से सोनाक्षी ने अपना नाम किया था और तब से वो फिल्मों में लगातार एक्टिव हैं। अब 'हीरामंडी' में मुख्य प्रतिपक्षी फरीदन बाई की भूमिका निभाने के लिए बेहतर जानी जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











