पति जहीर इकबाल के साथ रोमांटिक हुईं सोनाक्षी सिन्हा, सरेआम कर डाली ऐसी हरकत...

Sonakshi Sinha Zaheer iqbal romantic photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। सोनाक्षी ने 23 जून को जहीर इकबाल के साथ रजिस्टर मैरिज की थी जिसके बाद से वह सोशल मीडिया पर पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कभी सोनाक्षी हनीमून पर जाती हैं तो कभी जहीर के साथ डिनर डेट पर जाती हैं। फिलहाल तो एक्ट्रेस फिर वेकेशन पर निकली हैं जहां से उन्होंने कई कोज़ी तस्वीरें शेयर की हैं।
सोशल मीडिया पर छाईं सोनाक्षी की ये तस्वीरें
सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रही हैं। जब से उनकी शादी हुई है तब से वह किसी ना किसी ट्रिप पर जाती रहती हैं। आए दिनों सोनाक्षी जहीर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए तस्वीरें शेयर करती हैं। फिलहाल तो सोनाक्षी इन दिनों जहीर के साथ फिर वेकेशन पर निकली हैं जहां से उन्होंने पति के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कभी सोनाक्षी जहीर की गोद में नजर आती हैं तो दूसरी तस्वीर में वह फूड एंजॉय करती हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में वह जहीर के साथ रोमांटिक होती नजर आती हैं। सोना जहीर को लिप किस करती नजर दिख रही हैं।
फैन्स ही नहीं सितारों ने ही किया ये कमेंट
इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही सोनाक्षी लिखती हैं- घर वहीं है जहां दिल है...और दुनिया में कहीं भी...मेरा दिल मेरे घर के साथ है जहीर इकबाल। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की इन तस्वीरों को देख फैन्स और सितारे जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने कमेंट करते हुए कहा- तुम दोनों बहुत ही गॉर्जियस लग रहे हो तो वहीं ऋचा चड्ढा ने कमेंट करते हुए हार्ट और ईवल आई का इमोजी बनाया।


Click it and Unblock the Notifications